एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को उनके स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के चोटिल होने के चलते बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के गेंदबाज घुटने की चोट के चलते आगामी एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, कई दिनों से उनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।
ऐसे में आज यानि 20 अगस्त को पूरी तरह से साफ हो गया है कि अब शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से भी बाहर हो गए हैं। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने उनके विकल्प की भी घोषणा कर दी है।
एशिया कप में शाहीन अफरीदी की जगह लेगें हसन अली

दरअसल, तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) को एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। हसन अली के पास 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला इसी साल अप्रैल महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अली ने पाकिस्तान के लिए 49 टी20 मैचों में 8 .36 की इकॉनमी के साथ 60 विकेट हासिल किये हैं।
❗️Hasan Ali likely to replace Shaheen Afridi for Asia Cup 2022.❗️
Read more: https://t.co/zK5j9TMVlA#PakistanCricket
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) August 20, 2022
हसन अली ही हैं पहला और आखिरी विकल्प

हसन अली (Hasan Ali) पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के नेतृत्व में अपने करियर में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं। अली ने मिस्बाह उल हक़ की कप्तानी में डेब्यू किया था। हालाँकि,वो मिस्बाह की कप्तानी में महज एक टी20 मुकाबला खेल पाए। इसके बाद सरफराज खान के नेतृत्व में उन्होंने 8 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 28 विकेट हासिल किये।
पाकिस्तान के वर्तमान कप्तान बाबर आजम के नेतृत्व में उन्होंने सबसे ज्यादा 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उनके नाम 46 विकेट हैं। इस दौरान ख़ास बात ये रही कि उन्होंने तीनों कप्तानी के नेतृत्व में लगातार विकेट चटकाने का काम किया है। लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि हसन अली एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पहला और आखिरी विकल्प हैं।
घुटने की चोट के चलते बाहर हुए शाहीन अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) के दायें घुटने में पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ फ़ील्डिंग के दौरान यह चोट लगी थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य मेडिकल ऑफिसर डॉ. नजीबुल्लाह सूमरो में कहा है कि शाहीन इस खबर से काफी निराश है। वे देश के लिए जल्द वापसी करना चाहते थे, लेकिन अक्टूबर से पहले उनकी वापसी अब मुश्किल है। उन्होंने कहा कि-
“मैंने शाहीन शाह अफरीदी से बात की है. उनको बताया गया की वो एशिया कप में वापसी नहीं कर पाएंगे तो वो काफी उदास नज़र आये. लेकिन वो एक बहादुर युवा खिलाड़ी है। रॉटरडैम में वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे है लेकिन उन्हें अभी थोडा और आराम की जरूरत है. ऐसे में अक्टूबर से पहले उनकी मैदान पर वापसी मुश्किल है।”
