Gold and Silver Prices: फिर से हुए धड़ाम सोने और चांदी के दाम, आज ही चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold and Silver Prices: फिर से हुए धड़ाम सोने और चांदी के दाम, आज ही चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold and Silver Prices: सोने और चांदी की कीमत में आए दिन उलटफेर देखने को मिल रहा है कभी सोना सस्ता हो रहा है तो कभी महंगा हो रहा है। वही आज सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है सोने की कीमत में इस वक्त 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वही आपको बता दें चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है चांदी की कीमत में 486 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं इस सोना किस रेट पर बेचा जा रहा है सोने की कीमत क्या है।

 

जानिए इन शहरों में सोने चांदी के ताजा भाव

शादियों से पहले आई खुशखबरी, पहले से आधे हुए सोने के दाम, जानिए क्या रह गई है अब कीमत

लखनऊ में इस वक्त 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं चांदी 56,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में इस वक्त 22 कैरेट सोना 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 56,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है। जयपुर में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए और चांदी 56,000 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,800 रुपए और चांदी 56,000 रुपए प्रति किलोग्राम, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 56,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 47800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

Read More-Mustard Oil: देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरसों तेल की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए उत्तर प्रदेश के शहरों मे ताजा रेट