मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने ने एक ओवर में लगातार 4 छक्के जड, गेंदबाज का होश उड़ाते हुए मचाया कोहराम
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने ने एक ओवर में लगातार 4 छक्के जड, गेंदबाज का होश उड़ाते हुए मचाया कोहराम

इंग्लैंड (ENGLAND) में इस वक्त द हंड्रेड (THE HUNDRED)  क्रिकेट लीग खेली जा रही हैं। जिसमें कई खिलाड़ियों अपना जौहर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स (TRISTAN STUBBS) जो इस साल आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के लिए खेलते हुए नजर आए थे, ट्रिस्टन को आईपीएल के बाद अपने देश के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था।

ट्रिस्टन अभी द हंड्रेड लीग में मैनेस्टार ओरिजनल टीम का हिस्सा हैं। शनिवार को ट्रिस्टन स्टब्स की टीम ट्रेंट रोकेट्स के साथ भिड़ती हुई नजर आई थी। जिसमें मैनेस्टर ओरिजनल को 8 विकेट से जीत प्राप्त की थी। इस हार के बाद भी ट्रिस्टन अपने शानदार पारी से सुर्खियों में आ गए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने एक ओवर में लगातार जड़े 4 छक्के

 

द हंड्रेड (THE HUNDRED) क्रिकेट लीग में शनिवार 13 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजनल और ट्रेंट रोकेट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें भले ही ट्रिस्टन स्टब्स (TRISTAN STUBBS) की टीम मैनचेस्टर हार गई हो। लेकिन उन्होने अपनी पारी से खूब सारी सुर्खियां बटोर ली हैं। ट्रिस्टन एक युवा बल्लेबाज हैं, पर बल्लेबाजी करते वक्त ऐसा बिल्कुल भी नहीं जताते हैं, कि वो युवा हैं।

वह सीनियर खिलाड़ियों के सामने अपना जौहर दिखाने में और माहिर होते जा रहे हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने साऊथ अफ्रीका गेंदबाज तबरेज शम्सी (TABRAIZ SHAMSI) के ओवर में ही लगातार 4 छक्के जड़कर अपना शानदार कारनामा दिखाया हैं। पारी की 76वीं गेंद पर ट्रिस्टन ने डीप मिड विकेट के ऊपर से पहला छक्का जड़ा. उसके बाद लॉंग ऑन और फिर गेंदबाज तबरेज के सिर के ऊपर से छक्का मारा।

इसके बाद चौथी गेंद पर भी ट्रिस्टन ने फुल टॉस गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया। फिर तबरेज शम्सी ने ओवर की पांचवी गेंद ऐसी डाली जिस पर ट्रिस्टन को आऊट होना पड़ा, एलेक्स हेल्स के हाथों कैच आऊट होकर ट्रिस्टन आऊट हो गए। ट्रिस्टन ने 10 गेंदों में 27 रनों की धुआंधार पारी खेली।

यहां देखें ट्रिस्टन के 4 लगातर छक्को का वीडियो

अपने बल्ले से लगातार आग उगलते नजर आ रहे हैं ट्रिस्टन स्टब्स

 

ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) का हिस्सा थे, उन्हें टाइमल हिल्स के चोटिल होने के बाद टीम से जोड़ा गया था। हालांकि वह 2 मैच में सिर्फ 2 रन ही बना पाए थे। आईपीएल के बाद उन्हें साऊथ अफ्रीका की टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू के बाद से वह एक के बाद एक शानदार पारी से फैंस को रूबरू करवा रहे हैं।

ट्रिस्टन ने अब तक 4 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 119 रन उनके नाम हैं। अपनी सबसे बड़ी पारी उन्होने इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ हाल ही में खेले गए टी20 सीरीज के दौरान खेली थी। इस पारी में ट्रिस्टन ने 28 गेंदों में 2 चौको और 8 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए थे।