IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में केएल राहुल की अचानक हुई एंट्री संभालते नजर आएंगे भारत की कप्तानी, फैंस ने कहा- "दिल बाग-बाग हो गया"
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में केएल राहुल की अचानक हुई एंट्री संभालते नजर आएंगे भारत की कप्तानी, फैंस ने कहा- "दिल बाग-बाग हो गया"

केएल राहुलः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा पहले ही कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले थे। केएल राहुल (KL RAHUL) इस दौरे में खेलते दिखाई नहीं देने वाले थे। लेकिन आज बीसीसीआई ने जानकारी दी हैं कि केएल राहुल ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया हैं, जिससे वो जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा होंगे। साथ ही बीसीसीआई ने उन्हें दौरे की कप्तानी भी सौंप दी हैं।

केएल राहुल की वापसी से झूम उठे फैंस

केएल राहुल (KL RAHUL) आईपीएल (IPL) के बाद साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन चोट के चलते वह सीरीज से बाहर हो गए। सर्जरी के कारण वह इंग्लैंड दोरे (ENGLAND TOUR) में भी खेलते दिखाई नहीं दिए थे।

राहुल ठीक होते नजर आ रहे थे, वह वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES) के टी20 टीम में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वापस से मेडिकल कारणों के चलते वह बाहर हो गए। आज 11 अगस्त को बीसीसीआई ने जानकारी दी हैं कि केएल राहुल ने मेडिकल टेस्ट पास कर लिया हैं, जिससे वह जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा होगा।

बीसीसीआई ने भारत के उप-कप्तान के वापस आते ही शिखर धवन की जगह पर राहुल को कप्तानी सौंप दी हैं। राहुल के लिए यह दौरा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि एशिया कप से पहले उन्हें क्रिज पर समय बिताने का मौका मिलेगा। फैंस केएल राहुल की वापसी से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। लोग उनकी वापसी पर जमकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

यहां देखें ट्विट