ASIA CUP 2022: मोहम्मद शमी के रहते बीसीसीआई ने आवेश खान को दी एशिया कप में जगह, सोशल मीडिया में भड़के फैंस जमकर जाहिर की नाराजगी
ASIA CUP 2022: मोहम्मद शमी के रहते बीसीसीआई ने आवेश खान को दी एशिया कप में जगह, सोशल मीडिया में भड़के फैंस जमकर जाहिर की नाराजगी

मोहम्मद शमीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। आज 8 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की गयी हैं।

एशिया कप की टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जैसे गेंदबाज नजर नहीं आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर हैं, लेकिन मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली हैं। जिसके बाद फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद शमी को नही बने एशिया कप का हिस्सा भड़के फैंस

एशिया कप 2022 के लिए टीम की घोषणा हो चुकी हैं। जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी संभालते दिखेंगे। साथ ही में केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की टीम में वापसी हुई हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) औ हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

आवेश खान, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई इन युवा प्रतिभाओं ने टीम में जगह बनाई हैं। भारतीय फैंस मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) को टीम में ना देखकर शॉक होते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना हैं कि आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे कम अनुभव खिलाड़ियों की जगह पर मोहम्मद शमी को जगह मिलनी चाहिए थी। फैंस मोहम्मद शमी को ना देखकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट

https://twitter.com/rishu_1809/status/1556690798875676674?s=20&t=zQCCcynyz7EbTphFP4YHKA