CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता पदक, सोशल मीडिया में लग गया बधाईयों का तांता
CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता पदक, सोशल मीडिया में लग गया बधाईयों का तांता

भारतीय महिला हॉकी टीमः कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (COMMONWEALTH GAMES) इस वक्त बर्मिघंम में खेला जा रहा हैं। भारतीय खिलाड़ी (INDIAN PLAYERS)  इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 गोल्ड मेडल, 13 सिल्वर मेडल और 19 ब्रांज मेडल जीत लिए हैं। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में एक पदक अपने नाम करने में कामयाब हुई हैं।

भारत (INDIA) ने न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) को 2-1 से हराकर ब्रांड मेडल अपने नाम किया हैं। भारतीय महिला खिलाड़ियों की जीत के बाद सोशल मीडिया में बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका हैं।

न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रांज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का यह सीजन भारत के लिए शानदार जा रहा हैं। आप जहां देखों वहां पर आपको भारत की गूंज सुनने को मिल रही हैं। हर खेल में भारतीय खिलाड़ी अपना कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम (INDIAN WOMEN HOCKEY TEAM) भी इसमें पीछे नहीं हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद भारतीय टीम ने ब्रांज मेडल के लिए न्यूजीलैंड से भिड़त की।

जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर 16 साल बाद कॉमनवेल्थ में मेडल जीता हैं। मैच आखिरी होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। फिर पेनाल्टी शूटआऊट में भारत की कप्तान सविता पूनिया ने विरोधी टीम को रोकते हुए 2-1 से जीत दिलवा दी। भारत ने साल 2002 में गोल्ड और साल 2006 में सिल्वर जीता था।

उसके बाद से अब तक भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक भी पदक कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं जीता था। ब्रांज मेडल की लड़ाई के लिए भारत शुरू से ही शानदार दिख रही थी दबाव बनाते हुए टीम ने आखिर में मेडल अपने नाम कर ही लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता शुरू हो चुका हैं। भारत की जीत ने सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं बढ़ा दी हैं।

यहां देखें ट्वीट