भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि इस सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 भारत ने जबकि 1 मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने जीता है। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया का यह आखिरी मुकाबला है।
भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाज़ी का फैसला
🚨 Toss Update 🚨
Hardik Pandya, who is captaining the team in the fifth T20I, has won the toss & #TeamIndia have elected to bat against West Indies. #WIvIND
Follow the match 👉 https://t.co/EgKXTsTCq2 pic.twitter.com/ALh07keY5r
— BCCI (@BCCI) August 7, 2022
भारत से बदला लेने को तैयार वेस्टइंडीज

शनिवार को इसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में भारत ने 59 रनों से शानदार जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज टीम चाहेगी कि आखिरी मैच जीतकर सीरीज सम्मान के साथ खत्म की जाए क्योंकि अभी तक टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा और निकोलस पूरन आमने सामने होंगे, बेशक भारत सीरीज जीत चुकी है लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी सीरीज जीत को 3-1 से 4-1 में बदलना चाहेगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में अभी तक

भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज की शुरुआत की थी, दूसरे मैच को अपने नाम कर मेजबान ने सीरीज बराबर की। तीसरा मैच भारत ने जीता था, और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। रोहित शर्मा तीसरे मैच में चोटिल हुए जरूर लेकिन चौथे मैच में वह पूरी तरह फिट रहे।
चौथे मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), अश्विन (Ravichandran Ashwin) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer ) को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया, उनकी जगह संजू सैमसन (Sanju Samson), रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और अक्षर पटेल (Axar Patel) को जगह दी गई थी। भारत ने चौथा टी20 59 रनों से जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमान पॉवेल, शिमरॉन हेटमायर डिवॉन थॉमस (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रैक्स, अकील होसैन, अलजारी जोसफ, ओबेड मैककॉय।
टीम इंडिया: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
