भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अँड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि इस सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 भारत ने जबकि 1 मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने जीता है।
आइए जानते है भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI T20 Series) के बीच होने वाले पांचवें और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज़ टीम की सलामी जोड़ी रहने वाली है।
ये दो खिलाड़ी करेंगे वेस्टइंडीज़ की पारी की शुरुआत

वेस्टइंडीज़ के लिए भारत के खिलाफ पांचवे टी20 मुकाबले में आक्रामक ब्रेंडन किंग (Brandon King) और घातक काइल मेयर्स (Kyle Mayers) ही पारी की शुरुआत करते हुए नज़र आएंगे इस बात की पूरी संभावना है। इन दोनों के नाम भी इस सीरीज़ (IND vs WI) में 1-1 अर्धशतक है। काइल मेयर्स ने दूसरे मैच में तेज़ गति से रन बनाकर एक दमदार अर्धशतक जड़ा था।
कुछ ऐसा ही कारनामा काइल ने तीसरे टी20 में भी किया था। वहीं ब्रेंडन में भी बड़े शॉट खेलने की ताकत है। अगर यह दोनों बल्लेबाज़ सिर्फ 6 ओवर भी टिक गए तो यह मैच को भारत से दूर लेकर जाने का बखूबी दम रखते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह एक ज़बरदस्त लेफ्ट-राइट ओपनिंग पेयर भी है। ऐसे में वेस्टइंडीज़ अपने इस शानदार ओपनिंग पेयर के साथ ही डू और डाई मुकाबले में उतरना चाहेगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अब आप सब यही सोच रहे होंगे कि आखिर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होना वाला ये पांचवां टी20 मुकाबला कब-कहां और कैसे देख सकते हैं तो आइए हम आपकी इस मुश्किल को दूर कर देते हैं। बता दें कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। DD स्पोर्ट्स पर इस मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा। वहीं, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप Fan Code एप पर आप आराम से देख सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।
