IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में क्या फ़िरसे सूर्यकुमार यादव करेंगे भारत पारी की शुरआत? जानिए कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में क्या फ़िरसे सूर्यकुमार यादव करेंगे भारत पारी की शुरआत? जानिए कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार

वेस्टइंडीज बनाम भारत (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।

बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 (IND vs WI 1st T20) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 68 रनों से जीत लिया था। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से अर्धशतक भी निकला था। दूसरी ओर पहले गेम में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विंडीज का लक्ष्य वापसी करना होगा। ऐसे में ये टकराव मैच को और भी रोमांचक बना देगी। तो आइए जानते हैं इस मैच में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।

भारत की निगाहें जीत की ओर

भारत की निगाहें जीत की ओर
भारत की निगाहें जीत की ओर

भारतीय टीम (Indian Team) को वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज और रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। जिसमें से वनडे सीरीज खेली जा चुकी है और इस सीरीज में भारत ने 3-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था।

इसके बाद मेहमान टीम का सामन कैरेबियाई टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हो रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में मेन इन ब्ल्यू दूसरा मैच भी अपने कब्जे में करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर जखमी मारून टीम भी अपनी जीत खोजने की कोशिश करेगी।

रोहित के साथ ये खिलाड़ी आ सकता है ओपनिंग करते नजर

रोहित के साथ ये खिलाड़ी आ सकता है ओपनिंग करते नजर
रोहित के साथ ये खिलाड़ी आ सकता है ओपनिंग करते नजर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच (WI vs IND) में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ओपनिंग करने उतरे। सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करते हुए ज्यादा सफल नहीं हो सके। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते हुए सूर्य ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। ऐसे में भारतीय कप्तान अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने का फैसला कर सकते हैं।

दूसरे मैच में उनकी जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) को मौका मिल सकता है। ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें वनडे सीरीज में भी टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्हें पहले टी20 मुकाबले में भी टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब टीम के कप्तान और कोच ईशान को एक मौका देना चाहेंगे।

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।