वेस्टइंडीज और भारत (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुक़ाबला (IND vs WI 3rd ODI) 27 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार 98 रनो बदौलत 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये।
ज़वाब में वेस्टइंडीज 26 ओवर में 137 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने 119 रनो से मैच जीत लिया और इस तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3 -0 से अपने नाम कर लिया। वहीं सीरीज में जीत हासिल करने के बाद हुई मैच प्रेजेंटेशन के दौरान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) काफी खुश नजर आए और उन्होंने मैच बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
सीरीज जीतने पर कप्तान शिखर धवन ने दिया ये बयान

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत अबतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 सीरीज जीत चुका है। इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,
“ये हमारे लिए बहुत अच्छे संकेत हैं। मैं अपनी फॉर्म को देखकर काफी खुश हूं, हालांकि मैं इस फॉर्मेट को लंबे समय से खेल रहा हूं। वहीं विंडीज के खिलाफ पहले वनडे की अपनी पारी देखकर मैं खुश था और आज भी अपने प्रदर्शन से खुश हूं।”
शिखर धवन ने शुभमन गिल की तारीफ में पढ़े कसीदे

बता दें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल ने 98 रनों की जो पारी खेली वो वाकई में देखने लायक थी। उन्होंने आगे कहा कि,
“उन्होंने (गिल) जिस तरह से 98 रन बनाए, वो देखने लायक था। जिस तरह से सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया, वो काफी अद्भुत था। हम यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं, हम भीड़ के शुक्रगुजार हैं। वे हमें और अधिक लोकप्रिय बनाते हैं। मुझे अपनी गेंदबाजी इकाई पर गर्व है, उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया। जिस तरह से सिराज ने वो दो विकेट लिए और शार्दुल और बाकी गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की वो शानदार थी।”
वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

वेस्टइंडीज खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (58) और शुभमन गिल (98) की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को एक शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी होने के बाद श्रेयस अय्यर(44) और शुभमन गिल ने 86 रन जोड़े जिसके बूते टीम इंडिया ने 36 ओवर में 225 रन बनाए।
वहीं इस लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज टीम को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में 2 विकेट लेकर मेजबानो को हक्का-बक्का कर दिया। अंत में युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।

