भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 27 जुलाई को वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval Stadium) में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs WI 2nd ODI) में भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई। इस मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत ये मैच 2 विकेट से जीत लिया। तो आइए जानें इस मैच की मौसम रिपोर्ट।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच की मौसम रिपोर्ट

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI 3rd ODI) के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच को लेकर फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में क्या टीम इंडिया लगातार तीसरे एकदिवसीय मैच जीत के इस सिलसिले को बरकरार रख पाएगी, इस पर भी हर किसी की निगाहे गड़ी होंगी। क्योंकि पहले दोनों मैच में कड़ी टक्कर देकर मेजबान ने खुद को साबित कर दिया है उसकी सरजमीं पर जाकर क्लीन स्वीप इतना आसान नहीं है।
हालांकि मेच से पहले आप मौसम के बारे में जानना चाहते होंगे तो बता दें कि बुधवार को विंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच त्रिनिदाद में होने वाले मैच में मौसम बिल्कुल उम्मीद के मुताबिक रहेगा। 27 जुलाई को यहां का तापमान 25 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं ह्यूमिडिटी 71 प्रतिशत होगी। जबकि बारिश की संभावना सिर्फ 20 प्रतिशत है। यानी कि मौसम खराब होने की संभावना न के बराबर है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (वीसी), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स।

