श्रेयस अय्यरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारत ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में शानदार तरीके से जीत प्राप्त की हैं। भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत चुकी हैं। भारत के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) पिछले कुछ समय से थोड़े फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले दोनों मुकाबलों में उन्होने विस्फोटक अंदाज अपनाते हुए दो बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी खेल भारत को गेम में बनाए रखने में मदद की हैं।
श्रेयस अय्यर का एक विडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोल गए जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। आइए आपको बताते हैं कि श्रेयस ने आखिर क्या बोला-
श्रेयस अय्यर को इंटरव्यू के दौरान मांगनी पड़ी माफी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। भारत की ऊपरी बल्लेबाजी क्रम जल्दी विकेट खोती नजर आयी थी। जिसके बाद श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 63 रनों की पारी खेल भारत को मजबूती दी। भारत की जीत के बाद और अपनी पारी के ऊपर श्रेयस पत्रकारों को इंटरव्यू देते नजर आए। इस इंटरव्यू के दौरान श्रेयस रेप्लिका शब्द का इस्तेमाल करते नजर आए। यह शब्द बोलने के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। श्रेयस ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा-
“बिल्कुल नेट सेशन में बैटिंग कोच के साथ ट्रेनिंग का फायदा मिला है। जो भी मेहनत होती है, वो ऑफ द फील्ड होती और मैदान पर जो पारियां दिखती है वो इसी का रेप्लिका (प्रतिकृति) है। आप लोग मैदान पर हमारा जो भी प्रदर्शन देखते हैं, वो ऑफ द फील्ड यानी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के दौरान की गई मेहनत का नतीजा होता है।”
यहां देखें विडियो
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) July 25, 2022
अगले मैच में शतक बनाएंगे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर पिछले काफी समय से तेज गेंदबाजों के आगे अपना विकेट खोते हुए नजर आ रहे थे। जिसके कारण टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े होते नजर आ रहे थे। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे का श्रेयस पूरा फायदा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। श्रेयस ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों के मुंह पर ताला लगाने का काम किया हैं।
कल सीरीज के दूसरे मैच में श्रेयस ने 63 रनों की पारी खेली। और इस सीरीज की दूसरी फिफ्टी भी लगाई। श्रेयस ने पत्रकारों से आगे बात करते हुए अपनी पारी के बारे में बात की, श्रेयस ने कहा-
“मैं आज अपनी पारी से खुश हूं। लेकिन, जिस तरह मैं आउट हुआ, उससे जरूर मायूस हूं। मुझे लगता है कि मैं आसानी से टीम को जीत दिला सकता था। लेकिन, दुर्भाग्यशाली रहा कि उस तरह से आउट हो गया। उम्मीद है कि अगले मैच में शतक बनाऊंगा”

