दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में वनडे सीरीज खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। सीरीज के दोनों मुकाबलों में रोमांचक जीत से भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज के दूसरे मैच में 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 2 विकटों से मुकाबला नाम कर सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं।
भारत के उभरते खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) कल गेंद और बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आए। लेकिन कल दीपक के प्रदर्शन से ज्यादा उनकी जर्सी को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। कल के मैच में दीपक हुड्डा अपनी जर्सी ना पहन कर प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जर्सी पहने हुए नजर आए। जिससे फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर मजे लिए हैं।
दीपक हुड्डा ने पहनी प्रसिध्द कृष्णा की जर्सी

शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं। कल सीरीज का दूसरा मैच चल रहा था। जिसमें भारत ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन कर रोमांचक तरीके से जीत प्राप्त की। दीपक हुड्डा भारत के एक ऑलराऊंडर के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। कल दीपक ने गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 42 रन दिए और भारत को पहली सफलता भी दिलाई।
कल दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने बल्लेबाजी करते हुए 33 रनों का योगदान टीम को दिया। कल दीपक ऑलराऊंड प्रदर्शन करते हुए नजर आए। लेकिन दीपक अपनी जर्सी में टेप लगाए हुए नजर आ रहे थे, जर्सी में सिर्फ नंबर नजर आ रहा था, नाम को छुपा दिया गया था। जैसे मैच आगे बढ़ा पता चला कि दीपक ने प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जर्सी पहनी हैं।
जिसके बाद दीपक और बीसीसीआई (BCCI) सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे। फैंस ने कहा कि- इस दौरे के लिए भारत का बजट कम हो गया हैं, साथ ही एक यूजर ने यह भी लिखा कि दीपक ने प्रसिध्द की जर्सी पहनी इसलिए प्रसिध्द आज टीम का हिस्सा नहीं थे। इस वाक्ये पर हर व्यक्ति अपने-अपने अंदाज से मजे लेते नजर आए।
यहां देखें ट्वीट
Now I understand, Why Krishna was not included in 2nd ODI?
Due to lack of Jersey🥹🤣🤪🤪Pics of Deepak Hooda wearing Prasidh Krishna's jersey in 2nd ODI go viral, fans react https://t.co/a4mNJYn1IK
-via @inshorts— Anand Mishra (@AnandMishra0205) July 25, 2022
Deepak Hooda spotted wearing Prasidh Krishna’s jersey during the second ODI against the West Indies.https://t.co/e15f9HFtbY pic.twitter.com/EbRz3i0hko
— indira ghosh (@indirag63776153) July 25, 2022
This is not the hooda's jersey
So what happened with his jersey @md_786firdaush @asadfarooquee @BCCI @ICC pic.twitter.com/Ruo8NdFSPF— afz crazy (@mdafroz511) July 24, 2022
Why deepak hooda wear prasidh krishan jersey,
Budget kam hai kya😃😄— akshay pradhan (@akshaypradhan03) July 24, 2022
Why is Hooda wearing Prasidh Krishna's jersey???#IndvsWi #WIvIND
— Kaur ©️ (@Sajansga) July 24, 2022

