VIDEO: संजू सैमसन हुए दीपक हुड्डा की गलती का शिकार! अर्धशतक जड़ कर हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट, देखें वीडियो
VIDEO: संजू सैमसन हुए दीपक हुड्डा की गलती का शिकार! अर्धशतक जड़ कर हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बतौर कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और निकोलस पूरन आमने-सामने थे। इस मुकाबले में भारत को पांचवां झटका विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के रूप में लगा जो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए संजू सैमसन

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए संजू सैमसन
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए संजू सैमसन

वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, अर्धशतक जड़ने के बाद संजू ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 51 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर रन आउट हो गए।

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए संजू सैमसन
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए संजू सैमसन

संजू बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। काइल मेयर्स ने गेंद को पकड़कर गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड के पास फेंका। शेफर्ड उसे ठीक से पकड़ नहीं आए और उनकी पिंडली विकेट पर जा लगी लेकिन थर्ड अंपायर ने रिव्यू में देखा कि गेंद शेफर्ड के शरीर से लगकर विकेट पर गई है। ऐसे में संजू आउट करार दिए गए।

अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत

अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत
अक्षर पटेल की विस्फोटक पारी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत

312 रनो का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही को भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हो रहे थे। तभी पिच पर आये आलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel)। दीपक हुड्डा(33) ने भी अक्षर पटेल का साथ देने की कोशिश की। लेकिन वे भी स्पिन गेंदबाज अकील होसेन का शिकार हो गए। लेकिन अंत में अक्षर ने रौद्र रूप अपनाते हुए विंडीज के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया, उन्होंने 35 गेंदों में 64 रन बनाए जिसने टीम इंडिया को 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।