पंखुड़ी की तस्वीर बस देख के कुणाल पंड्या को हो गया था प्यार, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, जाने इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

By Twinkle Chaturvedi On July 25th, 2022
पंखुड़ी की तस्वीर बस देख के कुणाल पंड्या को हो गया था प्यार, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, जाने इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के आलराऊंडर खिलाड़ी कुणाल पंड्या (KRUNAL PANDYA) पिता बन चुके हैं। आज 24 जुलाई को कुणाल ने अपने पिता बनने की खबर फैंस को दी हैं। फैंस इस खबर से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। लोगों ने बधाईयों का तांता लगाना शुरू कर दिया हैं। कुणाल और पंखुडी के माता-पिता बनने की खबर आसमानों में तारों की तरह छा रही हैं।

कपल ने अपने बच्चे की साथ तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। कुणाल और पंखुड़ी की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रही हैं। दोनों शादी के लगभग 5 साल बाद माता-पिता बने हैं। आज हम आपको ये प्यारे कपल की सुंदर सी लव स्टोरी से रूबरू करवाने वाले हैं।

पंखुड़ी की तस्वीर बस देखकर ही कुणाल को हो गया था प्यार

कुणाल पंड्या भारतीय टीम और आईपीएल में अपने आलराऊंड प्रदर्शन से टीम के लिए अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आते हैं। कुणाल पंड्या की पंखुड़ी के साथ लव स्टोरी काफी ही ज्यादा फिल्मी हैं। पंखुड़ी शर्मा एक सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। कुणाल को पंखुड़ी के साथ एक काम करने के लिए कॉल आया था। कुणाल को पंखुड़ी की कुछ तस्वीरें भेजी गई थी।

कुणाल पंड्या पंखुड़ी की तस्वीर देखकर ही उन पर फिदा हो गए थे। कुणाल ने पंखुड़ी की फोटो देखने के बाद अपने दोस्ट मयूर को पंखुड़ी के साथ मीटिंग फिक्स करने के लिए कहा था। दोनों के बीच डेट फिक्स हुई और यही से दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। पहली मुलाकात के बाद पंखुड़ी भी कुणाल को पसंद करने लगी थी। धीरे-धीरे दोनों मिलने लगे और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

पंखुड़ी को क्रिकेट नहीं था पसंद

क्रिकेट कुणाल पंड्या के लिए सब कुछ हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं की पंखुड़ी को क्रिकेट बिल्कुल भी नहीं पसंद हैं। हमने पंखुड़ी को स्टेडियम में कुणाल को चियर करते हुए देखा हैं। लेकिन यह कुणाल से मिलने के बाद का हाल हैं। पंखुडी को कुणाल से मिलने से पहले किकेट बिल्कुल भी पंसद नहीं था।

पंखुड़ी ने एक बार अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए एक खुलासा किया था कि वो कुणाल से मिलने के लिए अपना ऑफिस बंक किया करती थी। पंखुड़ी ने कहा था कि वो ज्यादा बातें करने वालों में से नहीं हैं, लेकिन कुणाल से मिलने के बाद उनकी बातें कभी खत्म ही नहीं होती थी।

आईपीएल की ट्राफी जीतने के बाद ही पंखुड़ी को किया था प्रपोज

कुणाल पंड्या और पंखुड़ी की लव स्टोरी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी थी। कुणाल ने फाइनली पंखुड़ी को अपना लाइफ पॉर्टनर बनाने का मन बना लिया। कुणाल ने एक बार खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि आईपीएल की ट्राफी जीतने के बाद उन्होने पंखुड़ी को प्रपोज किया था। कुणाल ने बताया था कि मैन ऑफ द मैच बनने के बाद उन्होने पंखुड़ी से बात की थी।

दो साल डेट करने के बाद साल 2017 में दोनों के लिए वह खुशी का पल आया जब दोनों ने शादी कर ली। शादी के पांच साल बाद कपल अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी से मिले हैं। दोनों ही माता-पिता बन चुके हैं, जिससे खूबसूरत पल किसी की जिंदगी में कुछ और नहीं हो सकता। हम इन प्यारे कपल को उनकी जिंदगी के हर एक पल के ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

 

Tags: कुणाल पंड्या, पंखुड़ी शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंड्या,