भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के टीम इंडिया (Team India) में वापसी का इंतजार जारी है। इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका खिलाफ उन्हें स्क्वॉड से बाहर होना पड़ा। इसके बाद सर्जरी के चलते वो टीम से अब बाहर ही चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी केएल शामिल नहीं हो सके। अब भारत का सामना इंग्लैंड से टी20 और वनडे सीरीज में होने जा रहा है और इस श्रृंखला से भी हो बाहर हैं।
लेकिन, हाल ही में उन्होंने सर्जरी के बाद बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो साझा की है, जिस पर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।
आखिरी बार फरवरी में केएल ने खेला था इंटरनेशनल मैच

दरअसल केएल राहुल (KL Rahul) को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी मौका नहीं मिला है। ऐसे में देखा जाए तो वो फरवरी 2022 के बाद से एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच का हिस्सा नहीं रहे हैं। आखिरी बार केएल राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी के तौर पर देखा गया था।
15वें सीजन में उन्होंने (KL Rahul) सभी मैच खेले थे और टीम को सेमीफाइनल तक का सफर भी कराया था। लेकिन, फाइनल से पहले ही उनकी टीम बाहर हो गई थी। जबकि लोकेश के इंटरनेशनल मैच की बात करें तो अंतिम बार फरवरी में उन्हें साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलते हुए देखा गया था।
केएल राहुल के पोस्ट पर गर्लफ्रेंड के पिता सुनील शेट्टी ने किया कमेंट

हालांकि आईपीएल 2022 के बाद केएल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई 5 मैचों की सीरीज के लिए कप्तान घोषित किया गया था। लेकिन, 9 जून को इस सीरीज के आगाज से महज एक दिन पहले लोकेश इंजर्ड हो गए थे। इसलिए उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह टीम की कप्तानी पंत को सौंपी गई थी।
अफ्रीका के खिलाफ खेली गई श्रृंखला के बाद राहुल सर्जरी के लिए जर्मनी अपनी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी के साथ रवाना हुए थे। उनकी सर्जरी सक्सेजफुल भी रही। अब केएल (KL Rahul) ने सर्जरी के कई दिनो बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसके कैप्शन में लिखा, ‘स्टेप बाइ स्टेप’ उनके इस पोस्ट के आते ही सुनील शेट्टी ने कमेंट कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कमेंट को अब तक करीब 1000 लोगों ने इसे लाइक किया है।
View this post on Instagram

