आईसीसी ने जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ मंथ के लिए इन 3 खिलाड़ियो को किया नॉमिनेट, एशिया का युवा स्टार भी शामिल
IND vs ENG: जो रूट और जॉनी बेयस्टो की अविश्वसनीय नाबाद पारियों ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान, फैंस जमकर कर रहे हैं तारीफ

जो रूटः भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा हैं। आज चौथे दिन भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना कर इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयस्टो अभी भी क्रिज पर मौजूद हैं।

जो रूट और बेयस्टो की पारी ने सोशल मीडिया में फैंस को बनाया दीवाना

Image

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 245 रन बनाने के बाद 378 रनों का टारगेट इंग्लैंड के लिए खड़ा किया था। भारत के पहली पारी की गेंदबाजी को देखकर ऐसा लगा था कि इंग्लैंड को रन चेज में दिक्कत होगी। लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में मैदान में उतरते ही आक्रमकताा दिखानी शुरू कर दी। पहले ओपनिंग बल्लेबाजों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

फिर जो रूट (JOE ROOT) और जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) ने जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी। जो रूट ने दूसरी पारी में 76 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं जॉनी बेयस्टो ने भी पहली पारी के फॉर्म को मैनेज करते हुए 72 रनों की पारी नाबाद खेली। इंग्लैंड आज चौथे दिन के सेशन के अंत तक 259 रन पर पहुंची हैं।

इंग्लैंड जीत से 119 रन दूर हैं। इंग्लैंड के सबसे बेस्ट बल्लेबाज जो रूट ने आज शानदार पारी खेल सबको अपना दीवाना बना दिया हैं। इस महत्वपूर्ण मैच के महत्वपूर्ण समय पर शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत के करीब ले जाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर जो रूट और जॉनी बेयस्टो की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/TalalSalimi/status/1544011799561121792?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA