IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों के खिलाफ पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, ऐसा कारनामा करने वाले बने भारत के सिर्फ छठे गेंदबाज
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों के खिलाफ पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, ऐसा कारनामा करने वाले बने भारत के सिर्फ छठे गेंदबाज

भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। इस टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह को भारत की कमान सौंपी गई हैं। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा हैं। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं।

आज चौथे दिन भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना कर इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया हैं। आज इंग्लैंड की दूसरी पारी में पहला विकेट लेते ही बुमराह ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं। आइए आपको बताते हैं बुमराह के नए रिकॉर्ड के बारे में-

जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों में पूरे कर लिए 100 विकेट

Image

भारतीय टीम इंग्लैंड की दूसरी पारी में काफी देर तक विकेट नहीं चटका पा रही थी। लेकिन दूसरे सेशन के अंत से पहले भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने भारतीय टीम और फैंस की परेशानी को कम करते हुए ओपनर जैक क्राली को 46 के स्कोर पर आऊट कर दिया। बुमराह ने यह विकेट अपने नाम कर एक नया कीर्तिमान अपने टेस्ट करियर में हासिल कर लिया हैं।

दरअसल बुमराह ने सेना देश यानि साऊथ अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ऐसा कारनामा करने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह से पहले यह कारनामा अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE), ईशांत शर्मा (ISHANT SHARMA), जहीर खान (ZAHEER KHAN), कपिल देव (KAPIL DEV) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) ने किया हैं।

बुमराह ने सेना (SENA) देशों इंग्लैंड के खिलाफ 36 विकेट, आस्ट्रेलिया के खिलाफ 32, साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 26 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट लिए हैं। बुमराह ने साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू किया था तब से ही बुमराह कमाल दिखाते हुए भारत के जीत में भूमिका निभाते दिखे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह ने पूरे किए 21 विकेट

Image

भारत (INDIA)  और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच चल रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन हैं। भारत ने इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य दिया हैं। लेकिन इंग्लैंड ने रन चेज करते हुए कोई कसर ना छोड़ते हुए अपना दम दिखाना शुरू कर दिया। भारतीय टीम काफी देर तक विकेट नहीं चटका पा रही थी। मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, सिराज, शार्दुल और खुद कप्तान बुमराह विकेट नहीं निकाल पा रहे थे। जिससे भारतीय टीम काफी ज्यादा मुसिबत में दिख रही थी।

लेकिन दूसरे सेशन के अंत से पहले भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम और फैंस की परेशानी को कम करते हुए ओपनर जैक क्राली को 46 के स्कोर पर आऊट कर दिया। इसके बाद बुमराह ने भारत को शानदार वापसी देने कराते हुए तीसरे सेशन की शुरूआत में 1 और विकेट प्राप्त की। इससे पहले भी इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। जसप्रीत बुमराह अब इस सीरीज में सबसे ज्यादा 21 विकेट लेकर, ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।