IND vs ENG: जॉनी बेयस्टो ने पहले गियर से सीधा पांचवे गियर में मारी छलांग- सोशल मीडिया में फैंस ने लिए खूब मजे जमकर दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

जॉनी बेयस्टोः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन चल रहा हैं। भारत पहली पारी में 416 के स्कोर तक पहुंची थी। कल दूसरे दिन के तीसरे सेशन के अंत तक इंग्लैंड भारत के गेंदबाजों के आगे 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना पाई थी। आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका हैं।

भारत द्वारा स्थापित 416 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) ने आज तीसरे दिन के पहले सेशन के अंत तक 91 रनों शानदार नाबाद पारी खेली। जिससे वो सोशल मीडिया में छाए रहे हैं।

जॉनी बेयस्टो ने सोशल मीडिया में मचाया कोहराम

Image

भारत (INDIA) के गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड की टीम काफी ज्यादा कमजोर दिखाई दे रही थी। कल दूसरे दिन के अंत तक टीम के 5 विकेट गिर चुके थे। क्रिज पर कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) मौजूद थे। बेन स्टोक्स (BEN STOKES) को शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने आऊट कर भारत को छठी सफलता तो जरूर दिलाई। लेकिन जॉनी बेयस्टो तो खतरनाक दिख रहे थे। बेयस्टो ने पहले गियर से सीधा पांचवे गियर पर प्रवेश कर लिया था।

लेकिन-लेकिन जब तक लॉर्ड शार्दुल ठाकुर तब तक डरने की जरूरत नहीं हैं। शार्दुल ने अपने स्पेल के पांचवे ओवर में खतरनाक दिख रहे जॉनी बेयस्टो को आऊट कर दिया। लेकिन अल्ट्रएज लगने की वजह से बेयस्टो नॉट आऊट करार कर दिए गए। और फिर बेयस्टो ने एक बार पिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी हैं। फैंस बेयस्टो की इस पारी पर सोशल मीडिया में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इंग्लैंड ने तीसरे दिन के पहले सेशन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/luckshyaaa/status/1543556149118525440?s=20&t=AaYf5HG_UL8RdyWPXo0BRQ