IND vs IRE: संजू सैमसन का प्लेइंग 11 में नाम सुनकर दीवाने हुए फैंस, खुशी को रोक पाना हुआ मुश्किल सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर जाहिर की खुशी
IND vs IRE: संजू सैमसन का प्लेइंग 11 में नाम सुनकर दीवाने हुए फैंस, खुशी को रोक पाना हुआ मुश्किल फैंस ने जमकर जाहिर की खुशी

संजू सैमसनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकटों से जीत प्राप्त की थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 28 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला जा रहा हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) सीरीज के दूसरे मैच में भारत (INDIA) की कप्तानी के लिए तैयार हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया हैं। आज के मैच में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं जिससे फैंस फुले नहीं समां पा रहे हैं।

संजू सैमसन के प्लेंइग 11 में खेलने पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Image

28 जून को भारत (INDIA ) आयरलैंड (IRELAND) दौरे का आखिरी टी-20 मुकाबला खेल रही हैं। पिछले मुकाबले में भारत ने 7 विकटों शानदार जीत प्राप्त की थी। पिछले टी-20 मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था जिससे फैंस काफी ज्यादा गुस्से में थी। फिर खबरे आयी कि रितुराज गायकवाड़ चोटिल हैं तो उनकी जगह संजू को टीम में जगह मिलेगी।

आज ऐसा ही हुआ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) थोड़े लंबे समय बाद भारतीय टीम के लिए आज खेलते दिखाई देंगे। संजू आज के मैच में भारत के प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं और अपना दम दिखाते जरूर नजर आएंगे। फैंस इस बात से फुले नहीं समां पा रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया में संजू को लेकर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। आज जैसे ही हार्दिक पंड्या ने प्लेइंग 11 की घोषणा की उसमें संजू का नाम सुनकर फैंस तो पूरी तरह दीवाने हो गए उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। फैंस जोर जोर से चिल्लाने लगे।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/tributer18_/status/1541801479929040906?s=20&t=2F2FOYGxdSCGU6zejDTjmg