बॉलीवुड इंडस्ट्री में की ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत जीरो से की लेकिन आज वो एक जाना-माना नाम बन गए है. वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे है जिन्होए अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड (BOLLYWOOD ) से तो की लेकिन काफी मेहनत के बाद उनको वो सफलता हासिल नहीं हो पाई जो वो चाहते थे. फिर उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म का सहारा लिया और वहां आते ही उनकी सोयी किस्मत जाग गई.
अब वो ओटीटी प्लेटफार्म के साथ साथ बॉलीवुड पर भी राज़ कर रहे है. आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएँगे जिनकी ओटीटी पर आते ही किस्मत चमक गई.आइये जानते है..
नीना गुप्ता

इस लिस्ट में पहले नंबर पर मशहूर टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी एक्ट्रेस नीना गुप्ता. बता दें इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत ‘ये नजदीकियां’ से की थी.इस समय वो काफी ज्यादा यंग थी. इसके बाद नीना ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलो में काम. अभी ओटीटी पर आई’ पंचायत’ वेब सीरीज से उनको काफी लोकप्रियता मिली है. साथ ही उनकी बॉलीवुड फिल्म बधाई हो भी काफी हिट हुई थी. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में एक बड़ी उम्र की प्रेग्नेंट औरत का किरदार निभाया था. लोगो को ये फिल्म बहुत जयादा पसंद आई थी.
पंकज त्रिपाठी

इस लिस्ट कालीन भईया के नाम से पॉपुलर पंकज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है. इन्होंने बॉलीवुड मूवी ‘रन’ में एक छोटे से रोल से अपने फ़िल्मी करियर को शुरू किया था. इस फिल्म में लोगो ने इनके किरदार को काफी पसंद किया था. इसके बाद इन्होंने कई छोटे-बड़े किरदारों को निभाया , लेकिन एक्टर को वो ख्याति हासिल नहीं हुई जिसके वो हक़दार थे. आपको बता दें ओटीटी प्लेटफार्म पर आई मिर्जापुर वेब सीरीज में उनके कालीन भईया के किरदार को लोगो ने बहुत ज्यादा पसंद किया और एक्टर रातों-रात मशहूर हो गए.