सनी देओल का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में आता है. इन्होंने अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. आपको बता दें सनी देओल ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है. लेकिन बीते कुछ वक्त से सनी फ़िल्मी जगत से दूर है. फिल्मों के साथ-साथ सनी देओल राजनीति में भी अपना लक अजमा चुके है. एक्टर सनी भारतीय जनता पार्टी में रह चुके है और बीते लोकसभा चुनाव से वो गुरदासपुर के लोकसभा सांसद भी बने थे.आज हम आपको उनके एक बड़े शौक के बारें में बताएँगे..
सनी देओल को है लग्जरी गाड़ियों का शौक

SUNNY DEOL का एक आलिशान बंगले में रहते है. उनका बंगला मुंबई के पॉश इलाके में बना हुआ है. इस घर की कीमत करोड़ो में है.वह अपनी फैमिली के साथ इस बंगले में रहते है .आपको बता दें सनी देओल को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन की बात की जाए तो इसमें लाखों से लेकर करोडो की कीमत वाली गाड़ियाँ शामिल है. सनी के कार कलेक्शन में टोयोटा , रेंज रोवर और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं. इसके साथ-साथ उनके पास स्पोर्ट्स गाड़ी लेम्बोर्गिनी भी है.
उनके पास बुलेट प्रुफ गाड़ी भी है मौजूद

आपको बता दें सनी के पास एक आलिशान ऑडी कार भी है. ये कार देखने में काफी खूबसूरत है, साथ ही इस कार की एक और खूबी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की यह कार पूरी तरह से बुलेटप्तूफ़ है. जी हां अपने सही सुना सनी की इस गाड़ी पर AK 47 जैसी खतरनाक और भारी असाल्ट राइफल का भीअपना कोई भी प्रभाव नहीं डाल सकती है. सनी देओल अपनी इस धांसू गाड़ी को कुछ समय पहले एक रैली में ले जाते हुए दिखाई दिए थे. इनकी गाड़ी देखकर कई लोगो की तो आंखे खुली की खुली रह गई थी.

