भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर लीसेस्टरशर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में बड़ी पारी खेलने से चूक गए। मैच के शुरूआत में कोहली की बॉडीलेंग्वेज को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अपने आप को पिच पर टाइम देना चाहते हैं। कोहली अच्छे टच में भी दिख रहे थे और उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए थे।
लेकिन, विराट कोहली 69 गेंद पर 33 रन बनाकर रोमन वॉकर (Roman Walker) की गेंद पर LBW हो गए। अंपायर ने भी कोहली के खिलाफ फैसला सुनाया और इस निर्णय से किंग कोहली काफी नाराज दिखाई दिए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट कोहली अंपायर के फैसले से चौंक गए

लीसेस्टरशायर (Leicestershire) ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) के विकेट गिरने का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही रोमन वॉकर (Roman Walker) की गेंद कोहली के पैड पर लगी वैसे ही लीसेस्टरशायर के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की।
हालांकि कोहली पिच पर खड़े रहे। वह अंपायर की ओर देख ही रहे थे कि उंगली उठा दी गई। कोहली इस फैसले से चौंक गए। वह कुछ देर पिच पर ही खड़े रहे। उन्होंने अंपायर से भी इस बारे में बात की लेकिन इसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। विराट कोहली ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन की पारी खेली।
☝️ | Kohli (33) lbw Walker.@RomanWalker17 strikes again! This time he hits the pads of Kohli, and after a long wait the umpire's finger goes up.
Out or not out? 🤔
🇮🇳 IND 138/6
𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐑𝐄𝐀𝐌: https://t.co/adbXpwig48 👈
🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND pic.twitter.com/iE9DNCUwLO
— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 23, 2022
81 रन पर आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Indian Team) की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। 35 रन के कुल योग पर ही कप्तान रोहित शर्मा (25) विकेट दे बैठे। इसके बाद कुछ यूं विकेट गिरना शुरू हुए कि 81 रन तक आते-आते भारत ने 5 विकेट खो दिये। केएस भरत (Srikar Bharat) और विराट कोहली (33) ने 57 रन की साझेदारी कर टीम को थोड़ा सहारा दिया लेकिन यहां कोहली भी चलते बने।
इसके बाद एक छोर से विकेट गिरने का क्रम जारी रहा और दूसरे छोर पर केएस भरत (70) जमे रहे। दिन का खेल खत्म होने तक भी भरत क्रीज पर डटे हुए थे। पहले दिन भारत ने 8 विकेट खोकर 246 रन बनाए लीसेस्टरशायर के तेज गेंदबाज रोमन वॉकर ने 5 विकेट झटके।

