एन जगदीशन : तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) टूर्नामेंट का कल 23 जून को शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेपॉक सुपर गिल्लीज (CHEPAUK SUPER GILLIES) और नेल्लई रॉयल किंग्स (NELLAI ROYAL KINGS) के बीच खेला गया। जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त भिड़त देखने को मिला, दोनों टीमों के बीच मैच सुपरओवर तक पहुंच गया था। लेकिन नेल्लई रॉयल किंग्स ने मजेदार खेल दिखाते हुए अंत में जीत हासिल कर ली।
कल के मैच में एक दृश्य देखने को मिला। जिसने क्रिकेट को शर्मसार करने का काम किया। एन.जगदीशन (N JAGDEESHAN) द्वारा की हुई हरकत फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आई। उनकी खेल के प्रति गलत व्यवहार सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।
एन जगदीशन ने लाइव मैच में पार की सारी हदें

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) का पहला मैच कल चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG) और नेल्ल्ई रॉयल किंग्स (NRK) के बीच खेला गया। नेल्लई रॉयल किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम के आगे रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम के बल्लेबाज एन जगदीशन (N JAGDEESHAN) जब बल्लेबाजी कर रहे थे, जब विरोधी टीम के गेंदबाज बाबा अपराजीथ (BABA APARAJITH) ने उन्हें मांकडिंग कर पवेलियन वापस भेज दिया।
अपना विकेट गंवाने के बाद एन जगदीशन काफी गुस्से में दिखे और इसी गुस्से को काबू में करने में नाकामयाब रहे जगदीशन ने सारी हदें पार करते हुए अपना मिडिल फिंगर दिखा दिया। वो भी एक बार नहीं चार बार जिसके बाद फैंस ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई और देखते ही देखते यह विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
कुछ फैंस ने तो उन्हें क्रिकेट को छोड़ने की भी सलाह दे दी हैं। क्योंकि जो खेल आपको सब कुछ दे रहा उसके साथ ही ऐसा अभद्र व्यवहार करना बिल्कुल भी उचित नहीं हैं।
यहां देखें एन जगदीशन का विडियो
🤐🤐🤐🤐 @Jagadeesan_200 @aparajithbaba senior players of tn🤐🤐🤐 pic.twitter.com/C9orMqRPL3
— Jayaselvaa 🔥🧊 (@jayaselvaa1) June 23, 2022
ऐसा रहा तमिलनाडु प्रीमियर लीग का पहला मैच

कल 23 जून को तमिलनाडु प्रीमियर लीग की शुरूआत हुई। पहला मैच पिछले साल की विनर टीम चेपॉक सुपर गिल्लीज और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच खेला जा रहा था। नेल्लई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का लक्ष्य चेपॉक टीम के सामने रखा।
चेपॉक टी टीम ने 20 ओवर के एंत तक 184 के स्कोर तक ही पहुंच पाई, जिससे मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपरओवर में चेपॉक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे नेल्लई की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और इस सीजन की धमाकेदार शुरूआत भी कर ली हैं।
