ICC RANKING: आईसीसी टी-20 रैकिंग में भारतीय टीम का कमाल, इन 2 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रैकिंग में मारी बड़ी उछाल
ICC RANKING: आईसीसी टी-20 रैकिंग में भारतीय टीम का कमाल, इन 2 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रैकिंग में मारी बड़ी उछाल

भारत (INDIA) ने अभी साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म की हैं। आखिरी मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 2-2 के बराबरी से श्रृंखला साझा करनी पड़ी। इस सीरीज के बाद आईसीसी टी-20 रैकिंग (ICC T20 RANKING) की नई लिस्ट जारी कर दी हैं। इस रैंकिंग में भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नीचे पायदान में खिसकते नजर आए हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर आईसीसी टी-20 रैकिंग में कमाल की उछाल प्राप्त की हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

ईशान किशन ने मारी आईसीसी टी-20 रैकिंग के टॉप-10 में एंट्री

South Africa Legend Explains Why Ishan Kishan Won't Open For India In T20 World Cup | Cricket News

ईशान किशन (ISHAN KISHAN)  साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में  भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। ईशान ने 5 मैचों में 206 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी।

ईशान किशन ने मिले मौकों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे हैं। आईसीसी टी-20 रैकिंग में ईशान किशन ने सीधे 14वें पायदान से 689 रेटिंग पाइंट्स के साथ 7वें पायदान पर एंट्री मारी हैं। टी-20 में टॉप-10 बल्लेबाजों की रैकिंग में ईशान किशन एक मात्र ही भारतीय खिलाड़ी हैं।

दिनेश कार्तिक ने वापसी करते ही मारी बड़ी उछाल

ICC T20I Rankings: Dinesh Karthik Makes Massive Jump, Ishan Kishan Breaks Into Top 10 | Cricket News

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) का आईपीएल का यह सीजन कमाल का रहा हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनके भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे खुल गए। दिनेश कार्तिक ने साल 2019 के विश्व कप के बाद पहली बार साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए खेलते दिखाई दिए। वापसी करते ही उन्होने आईसीसी टी-20 रैकिंग में बड़ी उछाल मार ली हैं। दिनेश कार्तिक 108 पायदान से सीधा 87वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

कार्तिक ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल के फिनिशर की भूमिका निभाई हैं। कार्तिक आयरलैंड दौरे का भी हिस्सा हैं। ऐसे में उनसे इस दौरे में भी काफी उम्मीद रहेगी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) मौजूदा आईसीसी टी-20 रैकिंग में 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 17वें पायदान पर मौजूद हैं।

रविंद्र जडेजा अभी भी हैं नंबर-1 पर बरकरार

Ravindra Jadeja Breaks Kapil Dev's 35-Year-Old Record With Mammoth Knock | Cricket News

भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) टेस्ट रैकिंग में 385 अंको से ऑलराऊंडर की सूची में अबी भी नंबर एक पायदान पर कायाम हैं। रविंद्र जडेजा जुलाई में शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा हैं। जडेजा इस वक्त इंग्लैंड पहुंच कर टीम के साथ अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं।

आईसीसी टेस्ट रैकिंग (ICC TEST RANKING) में विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में 742 अंको के साथ 10वें स्थान पर बने हुए हैं। रविचंद्रन अश्विन 850 अंको के साथ दूसरे और जसप्रीत बुमराह 830 अंको के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।