IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच आखिरी टी-20 मैच में बारिश बना विलेन, सोशल मीडिया में फैंस ने उतारा गुस्सा
IND vs RSA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच आखिरी टी-20 मैच में बारिश बना विलेन, सोशल मीडिया में फैंस ने उतारा गुस्सा

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज  19 जून को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. CHINASWAMY STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

बारिश के कारण खेल को 19 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय टीम 3.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना पाई थी। लेकिन फिर बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पांचवा टी-20 मैच कैंसिल हो गया हैं।

भारत और साऊथ अफ्रीका का आखिरी मैच में बारिश ने किया काम खराब

Image

इंडिया और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही थी। इस सीरीज की शुरूआत में साऊथ अफ्रीका ने दम दिखाते हुए शुरूआती दोनों मैचों में भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी थी। फिर तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने कमाल का कमबैक करते हुए मैच में वापसी की और सीरीज को बचाए रखने के लिए अपना दम दिखाया।

दोनों ही टीमों ने 2-2 से सीरीज को बराबरी कर इस टी-20 सीरीज को खत्म किया हैं। आज का मैच बड़ा ही रोमांचक होने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ते हुए सबको काफी निराश किया। सोशल मीडिया में फैंस ने आखिरी टी-20 मैच पूरा ना होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट