IND vs SA: चौथे टी-20 मुकाबले में इन दो बल्लेबाजों की सलामी जोड़ी के साथ नजर आएगी भारत, होगी चौके-छक्कों की बरसात
IND vs SA: चौथे टी-20 मुकाबले में इन दो बल्लेबाजों की सलामी जोड़ी के साथ नजर आएगी भारत, होगी चौके-छक्कों की बरसात

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का चौथा मैच 17 जून राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SAURASHTRA CRICKET STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। तीसरे मैच में इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 48 रनों से शिकस्त दी थी।

चौथे मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  को जीत दर्ज करनी ही होगी। वर्ना टीम अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज हारने के कगार पर खड़ी हो सकती हैं। चौथे टी-20 मैच में ऋषभ पंत की टीम इन सलामी बल्लेबाजों के साथ नजर आएगी-

ईशान और ऋतुराज के सलामी जोड़ी के साथ ही उतरेगी टीम

image

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच 14 जून को विशाखापट्नम के स्टेडियम में खेला गया था। तीसरे टी-20 मैच में ईशान और ऋतुराज ने भारत को अच्छी शुरूआत दी थी। पहले विकेट के लिए दोनो के बीच 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने 35 गेंदों में 54 तो वहीं ऋतुराज (RUTURAJ GAIKWAD) ने 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी।

ईशान और ऋतुराज दोनों को ही चौते टी-20 मुकाबले में ओपनिंग बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। इस सीरीज में दोनों ही बल्लेबाज शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। सीरीज के तीनों टी-20 मुकाबले में ईशान का प्रदर्शन अच्छा रहा हैं और तीसरे टी-20 में ऋतुराज अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं। ऋतुराज और ईशान किशन दोनों के ऊपर काफी जिम्मेदारी रहेगी। उन्हें को अच्छी शुरूआत देनी होगी। ताकि अगले क्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव ना बने और वे टीम को ऊंचे स्कोर तक लेकर जा सके।

चौथे टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग 11

image

ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत ( कप्तान और विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।