WTC POINTS TABLE 2022: इंग्लैंड की जीत ने बदला टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल का समीकरण, जानिए भारतीय टीम का हाल

इंग्लैंड (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) इस वक्त 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। इंग्लैड के लगातार दो टेस्ट मैच जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIONSHIP) के पाइंट्स टेबल में कई बदलाव आ गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हैं। इंग्लैड और न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आखिरी दिन थे। जिसमें इंग्लैड ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दे दी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी टीमें टेस्ट चैंपियनशिप पाइंट्स टेबल पर कहां पर मौजूद हैं।
लगातार दो जीत से इंग्लैड का बढ़ा हौसला

इंग्लैड (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से बढ़त बना ली हैं। कल 14 जून को दूसरे टेस्ट मैच का आखिरी दिन था। बेन स्टोक्स (BEN STOKES) की टीम ने 5 विकेट से दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को शिक्सत दी हैं। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टॉम लॉथम (TOM LATTHAM) की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 563 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने ओली पोप के 145 और जो रूट के 176 रनों की पारी मदद से 539 रन बनाए।
दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 62 रनों की मदद से 284 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में जॉनी बेयस्टो के 136 रनों की शतकीय पारी से 299 रन बनाए। और न्यूजीलैंड को पांच विकटों से शिक्सत दी। इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ टीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं।
इंग्लैंड के जीत के बाद ऐसा हैं आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पाइंट्स टेबल

इंग्लैंड इस टेस्ट मैच में जीत के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर 8वें नंबर पर आ गई हैं। इंग्लैंड 14 मैच में तीन जीत और 44 अंकों के साथ आठवें पायदान पर हैं। वहीं केन विलियमसन की टीम न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) 8 मैच में 2 जीत और 28 अंक के साथ सातवें पायदान पर आ गई हैं। वहीं 8 मैच में 5 जीत और 72 पाइंट्स के साथ टीम आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अभी भी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर नंबर एक पायदान पर मौजूद हैं।
साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 7 मैच में 5 जीत और 60 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में भारत (INDIA) 12 मैच में 6 जीत और 77 पाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। श्रीलंका (SRI LANKA) 6 मैच में 3 जीत और 40 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) क्रिकेट टीम 7 मैच में 3 जीत और 44 पाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 7 मैच में 2 जीत और 30 पाइंट्स के साथ छठवें पायदान पर मौजूद हैं।
Tags: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप, इंग्लैंड क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम,