इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर की बयानबाज़ी, नफरत ने खराब किए सभी रिश्ते
इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर की बयानबाज़ी, नफरत ने खराब किए सभी रिश्ते

बॉलीवुड गलियारों में अक्सर स्टार्स से जुड़ी खबरें चर्चा में रहती है.  इसमें कपल्स के ब्रेकअप और तलाक की खबरें ज्यादा सुर्खियाँ बटोरती है. लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ स्टार्स अपने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर किसी भी तरह के आरोप लगाने से बिलकुल भी नहीं कतराते है.आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स के बारें में बताएँगे जो अपने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे की इन्सल्ट करने से बिलकुल भी पीछे नहीं हटे. आइये जानते है कौन-कौन है लिस्ट में

 ऐश्वर्या रॉय- सलमान खान

सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की इस फिल्म सेट पर किया था हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ

इस लिस्ट में नंबर वन पर है बॉलीवुड स्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय. खबरों की माने तो इन दोनों सितारों के बीच इश्क ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की शूटिंग से शुरू हुआ था. दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और ब्रेकअप होगा. खबरों के मुताबिक अलग होने बाद ऐश्वर्या राय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वो मेरे ऊपर बहुत ज्यादा शक करते थे. इतना ही नहीं वो मेरे ऊपर हाथ उठाते थे. मैंने इस रिलेशनशिप में बहुत बुरे दिन देखे है.

 करीना कूपर – शाहिद कपूर

इस वजह से हुआ था शाहिद कपूर और करीना का ब्रेकअप, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

सेकंड नंबर पर है करीना कूपर और शाहिद कपूर का नाम. खबरों के मुताबिक दोनों के बीच ‘जब वे मेट’ फिल्म से नजदीकियां बढ़ गई थी. काफी समय तक इनका प्यार-मोहब्बत चलता रहा. लेकिन फिर कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप होने के बाद शाहिद ने अपने एक बयान में कहा था कि, मैं साढ़े चार साल तक इस रिलेशनशिप में था. जिसमें मैंने बहुत कुछ देखा है.हो सकता है मैं कभी भी अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं बन पाया हूँ लेकिन मेरी फिल्म उस समय हिट हुई थी जब मेरा ब्रेकअप हुआ था

 कंगना रनौत – ऋतिक रोशन

अब बारी है कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की. इन दोनों की ब्रेकअप की ख़बरें काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में रही थी.  आपको बता दें ऋतिक रोशन से ब्रेकअप हो जाने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनके ऊपर कई आरोप लगाए थे. ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद कंगना रनौत ने बोला था कि,ऋतिक रोशन और उनके पापा ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की थी. इसके अलावा भी कंगना किसी भी मौके पर ऋतिक रोशन पर बयानबाज़ी करने से बिलकुल नहीं कतराती थी.

 सैफ अली खान – अमृता सिंह

जैसा कि आप सब जानते है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो चुका है. लेकिन इन दोनों के तलाक ने काफी ज्यादा सुर्खियाँ बटोरी थी . आपको बता दें अमृता सिंह से तलाक होने जाने के बाद सैफ अली खान ने कहा था कि, हमारे बीच कुछ भी ठीक नहीं था.मैं और मेरा परिवार काफी ज्यादा परेशान था. हमारे रिश्ते ने काफी ज्यादा बुरे दिन देखे है.

 साजिद खान – जैकलीन फर्नांडिस

 लिस्ट में आखिरी नाम है बॉलीवुड के साजिद खान और जैकलीन फर्नांडिस का. इन दोनों का नाम सुनकर शायद आपको बहुत अजीब लग रहा होगा. लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. आपको बता दें जैकलीन और साजिद खान ने एक दूसरे से अलग हो जाने के बाद कई सारी बयानबाजी की थी.