IND vs RSA: कटक टी20 मैच में वापसी के लिए इन 11 खिलाड़ियो को मौका देगी भारतीय टीम, दिग्गज को करेंगे टीम से बाहर
IND vs RSA: कटक टी20 मैच में वापसी के लिए इन 11 खिलाड़ियो को मौका देगी भारतीय टीम, दिग्गज को करेंगे टीम से बाहर

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में इंडिया को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम को मजबूत वापसी की जरूरत हैं। दूसरे टी-20 में भारत साऊथ अफ्रीका के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ नजर आ सकती हैं।

इस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी भारतीय टीम

image

ऋतुराज़ गायकवाड़ और ईशान किशन टीम के लिए मैच ओपनिंग करते दिखाई देगें। ऋतुराज और ईशान ने पिछले मैच में इंडिया को अच्छी शुरूआत दी थी। तीन नंबर में श्रेयस अय्यर नजर आएंगे, 4 नंबर पर ऋषभ पंत और पांच नंबर हार्दिक पंड्या अपना दम दिखाते दिखेंगे। हार्दिक और ऋषभ दोनों ने ही पिछले मैच में टीम को एंकर करने वाली पारी खेली थी।

छठे नंबर पर दिनेश कार्तिक को पिछली प्लेइंग इलेवन की तरह शामिल रहेंगे। आईपीएल में शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर उन्होने फिनिशर की भूमिका निभाई हैं। गेंदबाजी क्रम में रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और पहले टी-20 मैच में उमरान मलिक को डेब्यू नहीं मिला था। अब दूसरे टी-20 में भारतीय टीम में उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा। इन गेंदबाजों के साथ ही भारतीय टीम नजर आ सकती हैं।

भारतीय टीम फुल स्कॉवड

image

ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दूसरे टी-20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत ( कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।