बॉलीवुड में सनी देओल और अनिल कपूर (Sunny Deol And Anil Kapoor) का बड़ा नाम है। इन दोनों के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। दोनों ही अपने समय के मास्टर ब्लास्टर हीरो कहे जाते हैं और आज भी लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। लेकिन दोनों के बीच की अनबन को बहुत ही कम लोग जानते होंगे। इन दोनों के बीच में बिल्कुल भी नहीं बनती है। आइए इस अनबन का कारण क्या है इस बारे में जानते हैं
यह रहा कारण

इन दोनों को कई फिल्मों में एक साथ देखा जा चुका है। लेकिन अनिल को सनी देओल के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 1989 में फिल्म जोशीले में सनी और अनिल कपूर ने एक साथ काम किया। इस फिल्म को सीख्ते हसन रिज्वी ने डायरेक्ट किया। इस फिल्म के क्रेडिट में अनिल का नाम सनी से पहले आया तो सनी को यह बात बुरी लग गई।
एक बात को लेकर वह बहुत दुखी हो गए और उनका गुस्सा मीडिया में निकल गया हालांकि यह मामला जैसे तैसे बंद किया गया। इसी बीच दोनों एक्टर्स ने एक और फिल्म साथ में साइन की। उसकी कास्ट भी वही थी जिसमें अनिल और श्रीदेवी थे।
Sunny Deol ने दबा दिया था अनिल का गला

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह दोनों आपस में बात नहीं करते थे और बहुत ही कम बोलते थे या यूं कह लीजिए कि एक दूसरे से उखड़े उखड़े रहते थे। इस फिल्म में दोनों हीरो के बीच एक फाइट सीन होना था इसमें Sunny Deol को अनिल का केवल गला पकड़ना था। लेकिन शूटिंग के दौरान सनी को कोई पुरानी बात याद आ गई। उनको गुस्सा आ गया। गुस्से में सनी ने अनिल का गला सच में पकड़ लिया और तेजी से दबाने लगे।

जब अनिल का दम घुटने लगा तो वह झटपटाने लगे, जिसके बाद डायरेक्टर सुनील के कट बोलने पर भी Sunny Deol ने अनिल को नहीं छोड़ा। जिसके बाद शूटिंग के सारे मेंबर्स को अनिल को बचाने के लिए दौड़ना पड़ा। सनी को लेकर उन्होंने बहुत निराशा मीडिया पर जाहिर की थी। अभी तक उन दोनों के बीच में मनमुटाव बना ही है।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन 5 बड़े सितारों ने झेला बचपन में अपने माता-पिता के अलगांव का दुःख, उनके जीवन पर पड़ा गहरा असर

