केके की मौत पर ओम पुरी की एक्स वाइफ ने उठाया सवाल, लगा दिया बहुत बड़ा आरोप, जानिए क्या है पूरी खबर

By Vaishali shukla On June 5th, 2022
केके की मौत पर ओम पुरी की एक्स वाइफ ने उठाया सवाल, लगा दिया बहुत बड़ा आरोप, जानिए क्या है पूरी खबर

बॉलीवुड के मशहूर सिंगरों में से एक कृष्ण कुमार कुन्नथ यानी केके ने 31 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. आपको बता दें पॉपुलर सिंगर केके ने कोलकाता शहर में अपनी अंतिम सांसे ली थी. नजरुल मंच ऑडिटोरियम में अपनी सिंगिंग की परफॉर्मेंस देते हुए उनकी तबियत कुछ बिगड़ गई, जिसके बाद केके को तुरंत ही उनके होटल रूम में लाया गया.

तबीयत और ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से उनको जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुँचने से पहले ही वो इस दुनिया से चले गए थे. अब उनकी मौत के बाद कई  अलग-अलग सवाल खड़े हो रहे है.

बॉलीवुड के इस एक्टर की एक्स वाइफ ने खड़ा किया सवाल

आपको बता दें केके के मौत पर बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी की एक्स वाइफ नंदिता ने एक सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते लिखा कि, मुझे बंगाल पर शर्म आती है, कोलकाता शहर ने केके को मार डाला है. अब उनकी मौत की वजह को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने ये भी कहा कि 2500 की कैपेसिटी वाले ऑडिटोरियम में 7000 से ज्यादा लोग कैसे आ गए. नजरुल मंच में किसी भी तरह की सावधानी नहीं बरती गई है.

नंदिता ने आगे कहा कि सिंगर ने इसको लेकर 4 बार शिकायत भी की, लेकिन इस पर कोई भी एक्शन क्यों नहीं हुआ. उनको कोई मेडिसिन क्यों नहीं दी गई. जब तक इसकी सीबीआई जांच चल रही है और सारा सच सामने नहीं आ जाता तब तक बॉलीवुड को कोलकाता में परफॉर्म से बोयकाउट कर देना चाहिए.

केके के पार्थिव शरीर को दिया गया ऐसे सैल्यूट

आपको बता दें केके की बॉडी का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके  पार्थिव शरीर को कोलकाता में गन सेल्यूट दिया गया है. इस दौरान वहां पर कोलकाता  की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी थी. इसके बाद सिंगर केके के पार्थिव शरीर को मुंबई ले आया गया. गुरुवार के दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Tags: ओमपुरी, केके, नंदिता,