बॉलीवुड के इन 5 स्टारकिड्स को लॉच कर चुके हैं करण जौहर, इस लिस्ट में जल्द शामिल होने वाला है एक और नाम
बॉलीवुड के इन 5 स्टारकिड्स को लॉच कर चुके हैं करण जौहर, इस लिस्ट में जल्द शामिल होने वाला है एक और नाम

मोस्ट पोपुलर फिल्ममेकर करण जौहर का नाम बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं और निर्देशकों में लिया जाता है. करण जौहर को बॉलीवुड के स्टारकिड्स का गॉड फादर भी कहा जाता है. आपको बता दें अभी जल्द ही करण जौहर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू की वजह से चर्चा में है. इब्राहिम अली खान जल्द ही साउथ की हिट फिल्म ‘हृदयम’ के रीमेक से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले है.

ये पहली बार नहीं हो रहा जब करण जौहर किसी स्टारकिड्स को लॉच करने जा रहे है. आइये इस आर्टिकल से जानते है कि करण जौहर ने और किस -किस स्टारकिड्स को लांच किया है.

1. आलिया भट्ट(ALIA BHATT)

बॉलीवुड

स्टारकिड्स के लांच की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट. आपको बता दे. करण जौहर ने आलिया भट्ट को साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में धमाकेदार तरीके से लॉच किया था.  इस फिल्म में आलिया भट्ट को काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

लोगो ने उनकी एक्टिंग की भी काफी  तारीफ की थी. इसके बाद आलिया ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों जैसे  ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में अपने अभिनय का जादू दिखाया. अभी हाल ही आई फिल्म गंगूबाई में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई है.

2. जान्हवी कपूर(JANHVI KAPOOR) 

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. जान्हवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘धड़क’  से की थी. आपको बता दें धड़क फिल्म मराठी फिल्म  ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी.  जान्हवी कपूर की पहली फिल्म धड़क  ज्यादा कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, लकिन इस फिल्म में जान्हवी कपूर की एक्टिंग को दर्शको ने काफी ज्यादा पसंद किया था.इसके बाद जान्हवी कपूर ने खुद पर काफी ज्यादा मेहनत की और फिर बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया.

3. अनन्या पांडे(ANANYA PANDEY) 

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. करण जौहर ने अनन्या पांडे को साल 2019 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में लांच किया था. इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ भी दिखाई दिए थे. इसके बाद अनन्या ने और भी फिल्मों में काम किया है .

4. शनाया कपूर(SHANAYA KAPOOR)

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी जल्द ही करण जौहर अपनी फिल्म ‘बेधड़क’ से लांच कर रहे है. इस बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग जल्द ही स्टार्ट होने वाली है. आपको बता दें इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नज़र आने वाले है. अब ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि शानाया कपूर क्या कमाल करेंगी.

5. वरूण धवन(VARUN DHAWAN )

इस लिस्ट में पाचवें नंबर पर है डेविड धवन के बेटे वरूण धवन का नाम. वरूण धवन को करण जौहर ने  बॉलीवुड  फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’  से लांच किया था. इस फिल्म में वरूण लीड रोल में नज़र आये थे. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ की गई थी. इसके बाद इन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है.