IND vs RSA: टीम इंडिया में इस जाबाज़ खिलाड़ी की हुई इंट्री, पूरी साउथ अफ्रीका टीम को अकेले चटा सकता है धूल

By Akash Ranjan On June 3rd, 2022
IND vs RSA: टीम इंडिया में इस जाबाज़ खिलाड़ी की हुई इंट्री, पूरी साउथ अफ्रीका टीम को अकेले चटा सकता है धूल

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज़ होने वाला है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल (KL RAHUL) को सौपीं गई है। अभी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जाना बाकी है। लेकिन इंडिया टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को चुना गया है, जिसे देखकर साउथ अफ्रीका की टीम में डर का माहौल है। Team India का यह जाबाज़ खिलाड़ी पूरी तरह से अफ्रीका टीम को बर्बाद करने का काबिलियत रखता है।

इस जाबाज़ खिलाड़ी की हुई टीम इंडिया में वापसी

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया का जादुई स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) है। चहल की टीम इंडिया में वापसी हुई है। इंडिया की पिचों पर चहल किसी भी टीम के लिए काल साबित हो सकते हैं। चहल टीम इंडिया के लिए अब तक 54 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 68 विकेट चटकाए हैं। चहल की वापसी से टीम इंडिया को काफ़ी ज़्यादा मज़बूती मिली है। चहल अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को आसानी से चकमा सकते हैं।

आईपीलएल 2022 में रहा धातक प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सबसे सफल स्पिनर्स रहे। आईपीएल के इस सीजन में चहल ने सबसे ज़्यादा 27 विकेट लेकर पर्पल कैप का ख़िताब अपने नाम किया। उनकी कला के आगे आईपीएल में बड़े-बड़े खिलाडियों ने घुटने टेक दिए थे। टी20 में चहल हमेशा से एक शानदार गेंदबाज़ रहे हैं। आने वाली सीरीज में भी वो कमाल करेंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है। उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी के ज़रिए अपना एक नाम बनाया है।

कुछ इस तरह हैं सीमित ओवरों में आकड़ें

चहल ने इंडिया के लिए 61 वनडे मैचों में 140 विकेट, 54 टी20 मैचों में 68 विकेट और आईपीएल के 131 मैचों में 166 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके आकड़े तो वाकई चौकाने वाले हैं। अपने आकड़ों की तरह ही वो बल्लेबाज़ों को भी चौंका देते हैं।

Tags: आईपीलएल 2022, इंडिया और साउथ अफ्रीका, युजवेंद्र चहल,