IND vs RSA: अर्शदीप सिंह इस मामले में जसप्रीत बुमराह से भी निकल सकते हैं आगे, सभी रिकॉर्ड इस तरफ कर रहे हैं इशारा
IND vs RSA: अर्शदीप सिंह इस मामले में जसप्रीत बुमराह से भी निकल सकते हैं आगे, सभी रिकॉर्ड इस तरफ कर रहे हैं इशारा

भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही नीली जर्सी पहनकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2022 के इस सीजन में युवा भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने खूब तहलका मचाया हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अर्शदीप भारत के लिए डेब्यू करने वाले हैं। अर्शदीप भारत के नए यॉर्कर किंग कहे जा रहे हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ये घातक गेंदबाज अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम में डेब्यू के लिए तैयार हैं अर्शदीप

IPL 2021: The Heart Was Beating Pretty Fast Before The Last Over, Says Arshdeep Singh

भारतीय क्रिकेट टीम साऊथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जिन्होने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन से सबको अपना फैन बना दिया हैं। पहली बार इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली हैं और ये खिलाड़ी अपने ड्रीम डेब्यू के लिए तैयार हैं।

आईपीएल में अर्शदीप का प्रदर्शन काफी अच्छा हैं। 2019 में उन्होने पंजाब किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था। अब तक अर्शदीप ने पंजाब के लिए 37 मैच खेले है जिसमें उन्होने 26.4 के एवरेज और 8.35 की इकॉनमी के साथ 40 विकेट अपने नाम किए हैं। कई बार अपने गेंद के जादू से अर्शदीप ने पंजाब किंग्स को कई मुकाबले जितवाए हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले अर्शदीप ने अपने कारनामे से पंजाब को मजबूर कर दिया था की वो उन्हें रिटेन करें और मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब ने अर्शदीप को रिटेन भी किया।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ घातक साबित होंगे अर्शदीप सिंह

IPL 2022: Vettori & Bishop want Arshdeep Singh in T20 WC- why?

आईपीएल 2022 के सीजन में अर्शदीप सिंह ने उतनी ज्यादा विकटें अपनी नाम नहीं की हैं। लेकिन पंजाब किंग्स के इस युवा तेज़ गेंदबाज ने पावरप्ले और डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की हैं। उनके स्विंग से कई बल्लेबाज इस सीजन काफी ज्यादा परेशान हुए हैं। इस सीजन 14 मैच में 7.70 की इकॉनमी के साथ 10 विकेट चटकाए हैं।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ड्रीम डेब्यू के लिए तैयार हैं। अफ्रीकी टीम के आगे अर्शदीप भारत के लिए बड़ा हथियार बनते नज़र आएंगे। क्योंकि जसप्रीत बुमराह, दीपक चहर की गैरमौजूदगी में टीम के लिए बड़ा विकल्प बनकर सामने आएंगे। अर्शदीप अपने मिले इस सुनहरे मौकों को पूरी तरह अपने पक्ष में करते नज़र आ सकते हैं।