अनुष्का शर्मा को इस वजह से होना पड़ा था सोशल मीडिया पर ट्रोल, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अनुष्का शर्मा को इस वजह से होना पड़ा था सोशल मीडिया पर ट्रोल, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का शो कॉफी विद करण (CCOFFEE WITH KARAN) दर्शकों के बीच एक पॉपुलर शो है. इस शो के सभी सीजनों काफी ज्यादा सफल रहे है. इस शो में फ़िल्मी जगत, क्रिकेट जगत और अन्य जगत के लोग आकर शिरकत करते है. साथ ही ये सभी सितारे अपने और दूसरे सितारों से जुड़े कुछ खुलासे भी करते है. जिसकी कारण उनके साथ या तो कोई विवाद हो जाता है या फिर उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ‘कॉफी विद करण’ शो में आई थी. इस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके होठों की कारण ट्रोल होना पड़ा था. आइये जानते है पूरा मामला.

अनुष्का शर्मा ने अनुराग कश्यप के साथ की थी शो में एंट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) और अनुराग कश्यप ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ पहुंचे थे. इस दौरान शो के होस्ट यानी करण जौहर ने अनुष्का और अनुराग के साथ काफी ज्यादा मजाक मस्ती किया था. इस एपिसोड में अनुष्का शर्मा के होंठ कुछ बदले हुए लग रहे थे.

जिस वजह से उनको ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था.  बता दें शो ‘कॉफी विद करण’ के इस एपिसोड के आने के बाद अनुष्का शर्मा के होठों के आकार की वजह से उनको ट्रोल किया जाने लगा था. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उनके होठों को लेकर काफी बातें की जाने लगी थी.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग

आपको बता दें साल 2016 में अनुष्का शर्मा ने वोग मैगजीन के अपने एक इंटरव्यू में ‘लिप जॉब’ की बात को माना था. वहीं जब उन्होंने शो ‘कॉफी विद करण’ के एक  एपिसोड में शिरकत की, तब एक्ट्रेस ने अपनी लिप सर्जरी की बात खुलकर की. उन्होंने कहा- मेरे पास छुपाने के जैसा कुछ भी नहीं है. जब मैंने अपनी लिप सर्जरी की बात की तब बहुत सारे लोगो ने मेरी तारीफ की और मुझे हिम्मत वाला कहा. ये मेरी फिल्म के रोल के लिए जरूरी था. मैं भी एक इंसान हूं और साथ मैं परफेक्ट नहीं हूँ.

आगे उन्होंने कहा- ना जाने क्यों मुझे ऐसे ट्रोल किया जा रहा है. अनुष्का ने एक ट्वीट भी लिखा था कि ये लिप एनहान्सिंग टूल की वजह से है ना की कोई मेकअप. उन्होंने लिखा मैंने किसी भी तरह की प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है. ये मेरा निर्णय था.