देश के सबसे अमीर सबसे कहे जाने वाले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को तो हर कोई जानता है। उनके पास तो ऐसा लगता है जैसे पैसों का अंबार लगा हुआ है। आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। वह आइए बताते हैं आपको कि मुकेश अंबानी के पास कितना बड़ा और आलीशान घर है उनके घर काे भी दुनिया में अलग नाम है।

मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। ऐसे में बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि उनका घर देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगा घर माना जाता है, जिसमें दुनिया की सारी सुख सुविधाएं भी शामिल है। कुछ खबरों के अनुसार इस आलीशान महल की देखभाल के लिए वहां पर कई सारे मजदूर काम कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि मुकेश अंबानी के घर का नाम एंटीलिया है। जहां पर 27 मंजिला इमारत है, यहां पर 600 कर्मचारी काम करने में लगे हुए हैं। जबकि उनका आलीशान घर करीब 400,000 वर्ग फुट के एरिया में बना हुआ है। अंबारी का यह प्यारा सा महल एंटीलिया इतना ज्यादा खूबसूरत है कि उसकी एक झलक पाने के लिए लोग हजारों की संख्या में वहां भीड़ लगाएं दिखाई देते हैं।

बता दें कि एंटीलिया में खुले आसमान और समुद्र का भी नजारा देखने को मिल जाता है। इसके अलावा एंटीलिया की 6वीं मंजिल पर एक गैराज बना हुआ है,जिसमें करीब 168 कारें एक साथ खड़ी की जा सकती है। वैसे तो अंबानी का पूरा परिवार ही एंटीलिया की ऊपरी मंजिल में रहता है, जहां पर हर सुविधा हर तरीके की फैसिलिटी मौजूद है। यह 6 मंजिल अंबानी परिवार की हर सुख सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही निर्मित किया गया है।
इसे भी पढ़ें-Viral : दुल्हन को साइड कर दूल्हे संग भाभी ने लगाए ठुमके, खुशी में मिलकर झूमे दोनों

