करीबी की शादी में Sara Tendulkar ने लिया मराठी लुक, फोटोज़ आई सामने

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) बीते दिनों बहुत सुर्खियों में रही इस सीजन में मुंबई की टीम ने भले ही बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन सारा अधिकतर मैचों में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंची और अपने लुक की वजह से चर्चा में रही। अब सारा का नया लुक सबके सामने आया है इस लुक में उन्होंने पारंपरिक पोशाक पहना है और मराठी साड़ी पहन गजब कर दिया है। सारा ने पारंपरिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर सारी तैयारी की सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में पहुंचा। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिनके बाद सारा की खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं।

कलश लेकर दिखीं सारा

करीबी की शादी में Sara Tendulkar ने लिया मराठी लुक, फोटोज़ आई सामने

शादी में कलश लेकर किसी रस्मों में सारा तेंदुलकर पहुंची। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी उनके किसी करीबी रिश्तेदार की थी।

करीबी की शादी में Sara Tendulkar ने लिया मराठी लुक, फोटोज़ आई सामने

इस शादी के दौरान सारा पूरी तरीके से पारंपरिक मराठी अंदाज में तैयार हुई। उनके गहने से लेकर गजरे और साड़ी की हर एक चीज मराठी अंदाज में थी उन्हें पहली बार साड़ी में देखा गया।

इसी के साथ ही शादी की बाकी कार्यक्रम में उन्होंने सफेद रंग के सूट में गजब ढाया। इस दौरान उन्होंने बाकी के रिश्तेदारों के साथ मुलाकात की। अपनी पढ़ाई के चलते लंबे समय तक वह लंदन में रही है वो कम ही भारत आती जाती है।

सचिन भी आए नजर

करीबी की शादी में Sara Tendulkar ने लिया मराठी लुक, फोटोज़ आई सामने

शादी में सचिन तेंदुलकर भी दिखाई दिए और वह नवविवाहित जोड़े के साथ नजर आए। शादी मुंबई के जेडब्ल्यू होटल में हुई थी। इस शादी की तस्वीरें समीर वसईकर ने अपने फेसबुक पर शेयर की थी। शादी में सचिन तेंदुलकर बहुत खुश नजर आए। सभी रिश्तेदारों के साथ उन्होंने काफी मस्ती की। सचिन की मस्ती की फोटो भी सामने आई हैं।

अलग-अलग रस्मों में सचिन शामिल हुए और मराठी रीति रिवाज के अनुसार पूरी शादी हुई। इस शादी में उन्होंने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था।

Read More-Cannes Film Festival 2022 में Urvashi Rautela ने ब्लैक ड्रेस में ढ़ाया कहर