‘तुम बिन’ के एक्टर रह चुके हिमांशु मलिक ने उठाया बॉलीवुड के एक सच से पर्दा, अब बन गए है निर्देशक
‘तुम बिन’ के एक्टर रह चुके हिमांशु मलिक ने उठाया बॉलीवुड के एक सच से पर्दा, अब बन गए है निर्देशक

फिल्म ‘तुम बिन’ से मशहूर बॉलीवुड एक्टर हिमांशु मलिक का नाम तो हर कोई जानता ही होगा. साल 2001 में आई ये एक सुपरहिट थी. फिल्म ‘तुम बिन’ में हिमांशु मलिक (Himanshu Malik) को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. इसके बाद एक्टर ने कई सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई और इसी के चलते वो बॉलीवुड से दूर हो गए.  लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक्टिंग की जगह फिल्मों में  स्क्रीन राइटिंग और फिल्म प्रोड्यूस करने में अपनी किस्मत अजमाई. लेकिन यहाँ भी उनको कोई भी सफलता हासिल नहीं हो पाई. हिमांशु मलिक अपनी फिल्म चित्रकूट की वजह से चर्चा में है.

हिमांशु ने बॉलीवुड के इस सच से उठाया पर्दा

आपको बता दें हिमांशु मलिक (Himanshu Malik) इन दिनों अपने एक बयान के कारण चर्चा में है.अभी हाल ही में हिमांशु ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के एक काले सच से पर्दा उठाया है.  हिमांशु ने अपने बयान में कहा है कि, उनके फिल्मी करियर की शुरूआत में लोगों ने उन्हें चर्चा में रहने के लिए फर्जी अफेयर के करने की सलाह दी थी. हिमांशु ने आगे कहा कि, उन्हें ये भी बोला गया कि बिना पब्लिसिटी के तुम स्टार नहीं बन सकते हो, मैं यह सब सुनकर काफी ज्यादा हैरान रह गया था.

हिमांशु मलिक ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस 

बॉलीवुड

 

बता दें हिमांशु मलिक (Himanshu Malik) ने यह भी कहा कि उन्हें एक मशहूर प्रकाशन से फोन गया था, जिसमें उनसे कहा गया था कि वे उन्हें गोवा में एक कमरा दिलाएंगे. जहां एक्टर किसी एक्ट्रेस के साथ अकेले वहाँ जाएगें. बाद में वहाँ आकर एक्टर को बेनकाब कर दिया जाएगा. 

हिमांशु ने कहा जब वो इस बात को याद करते है तो वो एकदम सहम जाते है. बता दें हिमांशु मलिक अब एक एक्टर से एक फिल्म निर्देशक चुके है. हिमांशु की नयी फिल्म चित्रकूट 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.