क्रिकेट के सुपरस्टार खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स को 27 मई को दी जाएगी श्रध्दांजलि, कई दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल
क्रिकेट के सुपरस्टार खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स को 27 मई को दी जाएगी श्रध्दांजलि, कई दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (AUSTRALIA CRICKET TEAM) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS) किसी पहचान के मोहताज़ नही हैं। अपने शानदार क्रिकेट करियर और अपने खेल के द्वारा वो हर क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज़ करते है। साइमंड्स के आक्समिक निधन ने पूरी क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार साइमंड्स को श्रध्दांजलि देने के लिए रिवरवे स्टेडियम (RIVERWAY STADIUM) में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें गिलक्रिस्ट जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों के शामिल होने की खबर हैं।

एंड्रयू साइमंड्स को श्रध्दांजलि अर्पित करेंगे कई दिग्गज खिलाड़ी

Harbhajan 'broke down' while 'apologising' for monkeygate: Symonds - Sports News

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राऊंडर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS)  जिनकी सड़क दुर्घटना के चलते 14 मई 2022 को आकास्मक तरीके से मौत हो गई। खिलाड़ी के अचानक निधन ने ना सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया हैं। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (AUSTRALIA CRICKET TEAM)  साइमंड्स को श्रध्दांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने वाली हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम यू की खबर के अनुसार एंड्रयू साइमंड्स को रिवरवे स्टेडियम (RIVERWAY STADIUM) में श्रध्दांजलि दी जाएगी। जिसमें एडम गिलक्रिस्ट (ADAM GILCHRIST) , डैरन लेहमन (DARREN LEHMAN) , जिमी मोहर (JIMME MOHAR) जैसे महान खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी खिलाड़ी साइमंड्स को याद करते हुए उनके बारे में कुछ बातें करेंगे।

युवाओं को प्रेरित करने वाला शानदार करियर रहा है साइमंड्स का

Andrew Symonds dies in car accident in Queensland - Rediff Cricket

एंड्रयू साइमंड्स का विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम स्थापित है। साइमंड्स बल्ले और गेंद दोनों में अपने उम्दा प्रदर्शन से सबके दिलों पर राज करते थे। साइमंड्स 2003 और 2007 की ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने विश्व कप जीता था। साइमंड्स ने ऑस्ट्र्लिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 मुकाबले खेले हैं।