IND vs SA: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, विराट, रोहित शर्मा को मिला आराम तो वहीं 2 दिग्गजों की हुई वापसी

By Shadab Ahmad On May 22nd, 2022
IND vs RSA: 3 खिलाड़ी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए साबित होंगे मैच विनर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के रोमांच के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे की लिए दो अलग-अलग टीमें की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका दौरे के टी 20 मैचों के लिए भारतीय टीम का कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) को बनाया गया है। इसके साथ ही 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कर्तिक, तेज गेंदबाज उमरान मलिक व अर्शदीप सिंह को स्थान मिला है।

बीसीसीआई ने केएल राहुल को दी है बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम 9 जून से साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से साथ 5 टी 20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम आयरलैंड के साथ व फिर इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टी 20 मैच खेलेगी। इस दौरान सभी टी 20 मैच के कप्तान केएल राहुल होंगे। इससे पहले टी 20 सीरीज के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) हुआ करते थे लेकिन इस बार बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के स्थान पर केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर केएल राहुल की पहली परीक्षा होगी। बीसीसीआई ने केएल राहुल को कप्तान बनाने के अलावा आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा चहरों को टीम में मौका दिया है। इसमें उमरान मलिक व अर्शदीप सिंह को स्थान मिला है।

हार्दिक पांडया  कुलदीप  यादव व दिनेश कर्तिक की हुई वापसी

बीसीसीआई  (BCCI) ने रविवार को अपनी टी 20 टीम की घोषणा की है। टीम में काफी समय से चोट के कारण बाहर चल रहे हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की वापसी हुई है। इन्होंने आईपीएल 2022 में खुद को साबित किया है।

इसके अलावा बीसीसीआई ने एक और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में दोबारा स्थान मिला है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। अब घरेलू मैदान के कारण इनकी वापसी हुई है। इसी क्रम में बीसीसीआई ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कर्तिक (DINESH KARTIK) की भी वापसी हुई है। दिनेश कर्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। अब एक बार फिर से वो भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

यहां देखें भारतीय टी 20 टीम… 

केएल राहुल कप्तान, रितुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हर्दिक पांडया, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, भुनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

Tags: केएल राहुल, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम,