वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022 (Women’s T20 Challenge 2022) जिसे हम वूमैन्स आईपीएल (Women’s IPL) के नाम से भी जानते है इसका तीसरा सीजन 23 मई 2022 से भारत में शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम ट्रेलब्लेजर्स (TRAILBLAZERS) और टीम सुपरनोवस (SUPERNOVAS) के बीच 23 मई को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) पुणे में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। स्मृति की टीम की कप्तान भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना है तो वहीं भारतीय टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम सुपरनोवस का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी।
12 विदेशी महिला खिलाड़ी इस बार इस लीग में हिस्सा ले रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी और मिताली राज़ इस बार इस लीग का हिस्सा नहीं हैं।
वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2020 की विनर है स्मृति की टीम

वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2020 कोरोना के चलते नवंबर में शुरू हुआ था। अपने पहले मैच में ट्रेलब्लेजर्स टीम वेलोसिटी से भिड़ी थी पहले गेंदबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने 47 रन के स्कोर पर वेलोसिटी को ऑल आऊट कर दिया था। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने 7.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया था। अपना दूसरा मुकाबला स्मृति की टीम टीम सुपर नोवस से 2 रन से हार गई थी।
अच्छे नेट रन रेट के चलते हार के बावजूद स्मृति की टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में टीम की भिड़त फिर से सुपर नोवस के साथ थी। पहले बैटिंग करते हुए स्मृति मंधाना के 68 रनों की मदद से ट्रेलब्लेजर्स ने 119 रनों का टारगेट सुपर नोवस को दिया। झूलन गोस्वामी और सलमा खातून के घातक गेंदबाजी के आगे सुपरनोवस 102 रन ही बना पाई और इस जीत से ट्रेलब्लेजर्स ने अपना पहला वूमैन्स टी-20 चैलेंज का खिताब जीत लिया।
टीम ट्रेलब्लेजर्स फुल स्कॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), पूनम यादव, अरूनदत्ती रेड्डी, हेयले मैथूय्स, जेमीमा रॉड्रिग्स, प्रियंका प्रियदर्शनी, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एस. मेघना, साईका ईश्क, सलमा खातून, शरमीन अख्तर, सोफिया डंक्ले, सुजाता मलिक, एस.बी. पोखारकर।
Practice session #Trailblazers #WT20Challenge pic.twitter.com/A3Kx5YSEvo
— Women's T20 Challenge (@wiplt20_) May 20, 2022
टीम सुपर नोवस के खिलाफ संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) (कप्तान), जेमीमा रॉड्रिग्स, सोफिया डंक्ले, साभिन्नी मेघना, हेली मैथूय्स, सलमा खान, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, अरूनदत्ती रेड्डी, प्रियंका प्रियदर्शनी।

