IPL 2022, CSK vs RR: ऑलरांउडर रविचंद्रन अश्विन का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा, वहीं जोस बटलर जमकर हुए ट्रोल
IPL 2022, CSK vs RR: ऑलरांउडर रविचंद्रन अश्विन का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा, वहीं जोस बटलर जमकर हुए ट्रोल

आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) आमने-सामने थी. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया था. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 150 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 5 विकेट से कर लिया. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) सोशल मीडिया पर छाए तो वहीं जोस बटलर (JOS BUTTLER) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

रविचंद्रन अश्विन का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा, वहीं जोस बटलर जमकर हुए ट्रोल

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए मोईन अली (MOEEN ALI) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदो में 93 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने भी 26 रन बनाए. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए यशस्वी जयसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने अंत में नाबाद 40 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने मैच को 5 विकेट से अपना नाम कर लिया. जोस बटलर (JOS BUTTLER) जमकर ट्रोल हो रहे हैं. वहीं अश्विन को जलवा देखने को मिला.

यहाँ पर देखें ट्वीट