अंडरवर्ल्ड के डर के कारण इन 3 बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने छोड़ा बॉलीवुड, देश छोड़ विदेश जाकर बसी
अंडरवर्ल्ड के डर के कारण इन 3 बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने छोड़ा बॉलीवुड, देश छोड़ विदेश जाकर बसी

बालीवुड़ की कई सारी ऐसी अभिनेत्रियाँ है जो पिछले कई सालों से बॉलीवुड पर राज़ कर रही है, वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियाँ  है जिनका फ़िल्मी सफ़र ज्यादा लम्बा नहीं चला पाया. जिन्होंने बॉलीवुड में केवल एक्का-दुक्का ही फ़िल्में की. उसके बाद ना जाने कहाँ गायब हो गयी. आपकों बता दें कि एक ऐसा समय था, जब बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड से गहरा कनेक्शन हुआ करता था. फिर चाहे वो फिल्मों में पैसा लगाने को लेकर हो या फिर सितारों को फिल्मों में काम दिलवाने से.

बता दे उन दिनों अंडरवर्ड डॉन और खूबसूरत अभिनेत्रियों के किस्से भी खूब चर्चा में रहते थे. कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने डॉन के प्यार में पकड़कर अपना करियर खत्म कर लिया . तो कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसस भी थी जिन्होंने अंडरवर्ल्ड  के डर से बॉलीवुड को ही छोड़ दिया. आज हम बात करेंगे ऐसी ही तीन एक्ट्रेसस की जिन्होंने अंडरवर्ल्ड  के डर से बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.

सोनम(SONAM)

इस लिस्ट नंबर एक पर है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम. सोनम अपने समय की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसस में से एक थी. लोग उनकी फिल्मों के टिकट दूगने दामों पर खरीदे से भी पीछे नहीं हटते थे. त्रिदेव और विश्वात्मा जैसी बेहतरीन फिल्मों में सोनम अभिनय कर चुकी है.   हर डायरेक्टर,प्रोड्यूसर्स सोनम को अपनी फिल्मों में साइन करन चाहता था. साल 1991 में सोनम ने ‘त्रिदेव’ के डायरेक्टर राजीव राय के साथ शादी रचा ली थी.

खबरों की माने तो, शादी के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की ओर से सोनम और राजीव राय को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी. जिसके बाद साल 1997 में सोनम और राजीव राय को भारत देश छोड़कर विदेश में सेटल होना पड़ा था. हालांकि शादी के 16 साल बाद सोनम और राजीव राय की बीच तलाक हो गया. कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने डॉक्टर से शादी कर ली.

जैस्मिन(JASMINE)

हॉरर फिल्म वीरना तो आप सभी को याद होगी.  फिल्म वीराना में एक्ट्रेस जैस्मिन ने एक भूतनी का किरदार निभाया था. बता दे जैस्मिन इतनी ज्यादा खूबसूरती थी की उनपर अंडरवर्ल्ड का एक डॉन अपना दिल हार बैठा था. इस कारण से एक्ट्रेस  काफी ज्यादा परेशान रहने लग गयी थी और इसी के चलते उन्होंने कुछ समय बाद देश छोड़ दिया और ना जाने कहाँ गुमनाम हो गयी. कुछ लोगो का कहना है कि वो विदेश में जाकर सेटल हो गई. लेकिन खबरें ये भी थी कि शायद एक्ट्रेस अब इस दुनिया में ही नहीं है. सच क्या है ये तो किसी को भी नहीं पता.

साक्षी शिवानंद(SAKSHI SHIVANAND)

साल 1994 में आई फिल्म ‘जन्म कुंडली’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद ने भी अंडरवर्ल्ड के डर की वजह से बॉलीवुड को अलविदा कर दिया. साक्षी ने कुछ सालों पहले अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड के डर की वजह से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है.

साक्षी ने कहा था- ‘मैं बहुत बुरी तरह से डर गई थी जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने वाली हूँ वो अंडरवर्ल्ड से है. मुझे हर किसी ने ऐसा बताया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का आपस में गहरा कनेक्शन रहा है. मैं काफी ज्यादा डर गई हूँ. इसी वजह से मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और मै साउथ में चली आई.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *