बॉक्स ऑफिस पर KGF 2 का नहीं थम रहा है जादू, तमिलनाडु में भी बनाया एक नया रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर KGF 2 का नहीं थम रहा है जादू, तमिलनाडु में भी बनाया एक नया रिकॉर्ड

कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. कई सारे बड़े रिकॉर्ड हासिल कर लेने बाद अब भी KGF 2 शांत नहीं बैठ रही है. बता दे अब फिल्म तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गयी. वहीं अब फिल्म बाहुबली 2 के बाद केजीएफ चैप्टर (KGF 2) दूसरी नॉन तमिलियन फिल्म बन चुकी है. जिसने तमिल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है.

केजीएफ चैप्टर 2 रच रही है नयें कीर्तिमान  

KGF

बता दे इस फिल्म ने सिर्फ तमिल में नहीं बल्कि और तीन भाषाओं में भी 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. इतना ही नहीं हिंदी वर्जन में फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. वहीं केरल और मलियम में भी इस फिल्म ने 50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. KGF 2 अपने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर नॉन स्टॉप कमाई कर रही है. वहीं अब फिल्म KGF 2 तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है. यह फिल्म बाहुबली 2 के बाद ऐसा करने वाली दूसरी नॉन तमिल फिल्म बन गयी है.

 कन्नड़ फिल्म होने पर भी इन भाषाओं में ज्यादा कमाई कर गाडे झंडे 

KGF 2

बता दे केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ किया गया है. इसके चलते इसने सभी भाषाओं में झंडे गाड़ दिए है और कई सारे रिकॉर्ड कायम किये है.  KGF 2 के पहले भाग को जहाँ लोगो ने खूब सराहा वहीं दूसरे भाग को भी लोग दिल खोल के प्यार दे रहे है.

दोनों ही भागो की इतनी सफलता को मद्देनज़र रखते हुए जल्द ही केजीएफ चैप्टर का तीसरा भाग भी आ सकता है. लोग इस फिल्म के तीसरे भाग को देखने के लिए भी काफी ज्यादा उत्सुक है. खबरों की माने तो फिल्म KGF 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने कुछ सीन भी लिख लिए है.

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *