सुपर हीरोज मूवीज तो हर किसी की फेवरेट होती है. हॉलीवुड में कई सारे सुपर हीरोज जैसे सुपरमैन, बैटमैन, एंट मैन और स्पाइडर मैन पर मूवीज बनाई गयी है. लेकिन अगर बॉलीवुड की बात करें तो इसमें सुपरहीरो बेस्ड मूवीज कुछ गिनी चुनी ही हैं. लेकिन जितनी भी मूवीज आई है उन्होंने बॉक्सऑफिस में जमकर धमाल मचाया है. लोगो को हमेशा कुछ नया और इंट्रेस्टिंग कंटेंट ही देखना पसंद होता है. तो अब ये जानना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि अगर बॉलीवुड में पौराणिक सुपर हीरोज बेस्ड मूवीज बनेंगी तो वो कौन-कौन सी हो सकती है.
अश्वत्थामा

‘अश्वत्थामा’ पौराणिक ग्रन्थ ‘महाभारत’ का एक अहम किरदार है. इसके ऊपर एक सुपर हीरो बेस्ड मूवी बन सकती है. गुरु द्रोणाचार्य के बेटे थे ‘अश्वत्थामा’ . जिनको अमरता का वरदान प्राप्त था. महाभारत में अश्वत्थामा कौरवों की तरफ से लड़े थे. बता दे कुछ समय पहले ये खबरे आई थी कि उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के एक्टर विक्की कौशल फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’, में अश्वत्थामा के मुख्य किरदार में नज़र आने वाले है.
जिसे डायरेक्टर आदित्य धर के द्वारा डायरेक्ट किया जा जाने वाला था. लेकिन उसके बाद फिल्म को अनिश्चित काल के लिए होल्ड पर कर दिया गया है. अगर ये फिल्म फिर से स्टार्ट होती है तो अश्वत्थामा आज के मॉर्डन दिनों के सुपरहीरो बेस्ड मूवी कहलाई जाएगी.
परशुराम

अगर कोई पौराणिक सुपर हीरोज बेस्ड मूवी बनती है तो उसमे ‘परशुराम’ का नाम शामिल हो सकता है| ‘परशुराम’ भी एक पौराणिक सुपर हीरोज बेस्ड मूवी हो सकती है. परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाते है. साथ ही ये भगवान शिव के भी सबसे बड़े भक्त कहे जाते है. परशुराम का जन्म त्रेता युग यानी रामायण काल के एक ब्राह्मण ऋषि के यहाँ हुआ था. अगर ये मूवी बनती है तो दर्शकों के लिए ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि परशुराम का किरदार बॉलीवुड का कौन सा एक्टर निभाता है.
हनुमान

भगवान् ‘हनुमान’ भी किसी सुपरहीरो से कम नहीं है. वैसे तो हनुमान जी पर पहले कई सारी कार्टून मूवीज और सीरियल बन चुके है. लेकिन अभी तक इन पर कोई सुपर हीरोज बेस्ड मूवी नहीं बनी है. हनुमान जी श्री राम जी के सबसे बड़े भक्त कहे जाते है. वैसे कुछ खबरों की माने तो साउथ में हनुमान पर एक मूवी बनने की बात चल रही है जहाँ तक खबरों की माने तो ये भी एक सुपरहीरो बेस्ड मूवी होने वाली है. अगर ये खबर सही है तो दर्शको को जल्द ही एक पर हीरोज बेस्ड मूवी देखने को मिल सकती है.

