इस समय बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में (South Movies) शहंशाह बनी हुई है। केवल यही नहीं साउथ सुपरस्टार की सारी फिल्में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर भी देती आ रही हैं। एक बात में तो कोई शक नहीं है कि अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग भारतीय अभिनेता और अभिनेत्रियों के मुकाबले और बहुत अधिक है।
जहां पहले साउथ स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू करने की इच्छा जाहिर करते थे, तो वहीं अब कई सारे बॉलीवुड कलाकार ऐसे हैं, जो साउथ सिनेमा की ओर बढ़ रहे हैं। पर क्या इन कलाकारों को दक्षिण भारतीय फिल्मों में वह जगह मिल पा रहे हैं, जो उनको मिलने चाहिए या फिर यह कलाकार केवल इस तरीके से रह गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड में बहुत सारे सितारे हैं, जिनका रोल बहुत छोटा था या फिर साइड था। आज इस के बारे में खुलकर बात करते हैं।
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म आरआरआर की वजह से चर्चा में है, लेकिन इस फिल्म से अधिक चर्चा उनकी बीती फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की वजह से हुई थी। यह फिल्म काफी अच्छी साबित हुई थी, जिसके बाद उनकी आरआरआर रिलीज हुई। इस फिल्म में उनको सीता का किरदार करते देखा गया, लेकिन उनका यह रोल काफी छोटा था,जिस तरीके से इस फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा था उसको देखकर ऐसा लग रहा था। उनका किरदार मुख्य होगा लेकिन ऐसा नहीं था।
अजय देवगन

बॉलीवुड में अजय देवगन का नाम भी अलग है और उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया हुआ है। अपने करियर में उन्होंने फिल्में भी बहुत शानदार की हैं, लेकिन फिल्म आरआरआर में उनकी वह लोकप्रियता देखने को नहीं मिली जो कि बाकी फिल्मों में देखने को मिलती थी। उनका रोल भी आलिया के जैसे ही कैमियो रोल था। फिलहाल फिल्म के प्रमोशन के समय अजय देवगन को चर्चा का विषय बनाया गया था।
सुनील शेट्टी

अभी कुछ समय पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी मरक्कार, जिसमें सुनील शेट्टी को देखा गया था। बॉलीवुड में सुनील शेट्टी का भी नाम काफी प्रसिद्ध है। इस फिल्म में भी सुनील शेट्टी की जो भूमिका होनी चाहिए थी उनको उस तरह का किरदार नहीं मिला और अभिनेता के रोल को उतनी अधिक प्रशंसा भी नहीं प्राप्त हुई।
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ भी है, बहुत जल्द ही वह साउथ इंडस्ट्री के फिल्म पीएस1 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के पोस्टर के तो ऐसा लग रहा है कि उनका रोल फिल्म में काफी दमदार है,लेकिन यह बात तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि ऐश्वर्या की फिल्म में अहम भूमिका में है या फिर नहीं।
इसे भी पढ़ें-MARCH में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्में, साउथ सिनेमा का होगा बोलबाला

