VINOD MEHRA की बेटी ने खूबसरती में कैटरीना कैफ-ऐश्वर्या राय को छोड़ा पीछे, बोल्ड अंदाज में आईं नजर  
VINOD MEHRA की बेटी ने खूबसरती में कैटरीना कैफ-ऐश्वर्या राय को छोड़ा पीछे, बोल्ड अंदाज में आईं नजर  

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा(Vinod Mehra) ने शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है. VINOD MEHRA ने अपनी एक्टिंग करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. दर्शकों ने उनके अभिनय व फिल्मों को खूब पसंद किया है. ऐसे में अगर विनोद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 4 शादियां(4 marriage) की थीं. लेकिन महज 45 साल की उम्र हार्ट अटैक होने की वजह से उनकी मौत हो गई थीं. हालांकि उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम सोनिया मेहरा(Soniya Mehra) है. जब एक्टर की मौत हुई थी तो वह महज 2 साल की थी.

VINOD MEHRA ने की थी 4 शादी

VINOD MEHRA ने अपनी एक्टिंग करियर के दौरान 4 शादियां की थी. उन्होंने पहली शादी मीना बोरका से की थी वहीं दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी व तीसरी शादी रेखा(rekha) से की थी. हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल न सका और तलाक हो गया. सभी से तलाक होने के बाद विनोद मेहरा (VINOD MEHRA) ने चौथी शादी किरण की थी. जिनसे उनकी एक बेटी भी है. उनकी बेटी का नाम सोनिया मेहरा है.

विनोद मेहरा के निधन के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के यहां केन्या में हुआ. सोनिया की पढ़ाई केन्या और लंदन में हुई है. सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग(acting training) लेनी शुरू कर दी थी. इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल(gold medal) भी मिला था. हालांकि 17 साल की उम्र में वह मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया.

सोनिया एक्टिंग ही नहीं डांस में भी हैं माहिर

सोनिया मेहरा बेहद खूबसूरत हैं. वह ख़ूबसूरती में ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya rai Bachchan)कटरीना कैफ(katrina kaif) को भी मात देती हैं. इतना ही नहीं वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक ट्रेंड डांसर भी हैं. सोनिया ने साल 2007 में निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म ‘विक्टोरिया नं. 203’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में सोनिया के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी मुख्य किरदार में थे. सोनिया ने अब तक लगभग 4 फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:MALAIKA ARORA की बेहद टाइट पैंट देख भड़के यूजर्स, किया ऐसा कमेंट पढ़कर आ जाए शर्म  

एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में देखा गया था. फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं. एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज और एमटीवी स्टाइल चेक) में वो बतौर वीजे भी दिखाई दी थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soniya Mehra (@thepixietribe)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *